Home
Gaming

पब्‍जी मोबाइल में आएगा नया Livik मैप, नए हथियारो से होगा लैस

पब्‍जी मोबाइल खेलने वाले लोगों के लिए एक नई ख़बर सामने आई है, जिसको सुनकर पब्‍जी खेलने वाले गेमर्स को काफी खुशी होनी वाली है। पबजी मोबाइल में अब एक नया मैप आने वाला है, जिसका नाम Livik है। इस मैप में गेमर्स को बहुत सारे अच्छे बंदूक मिलेंगे। पब्‍जी मोबाइल का ये नया मैप प्लेयर्स को 15-15 मिनट के छोटे-छोटे मैच खेलने का मौका देता है।

पब्‍जी मोबाइल में आएगा नया Livik मैप, नए हथियारो से होगा लैस

अब पब्‍जी मोबाइल के इस नए Livik मैप में 100 प्लेयर्स नहीं बल्कि सिर्फ 40 प्लेयर्स की लड़ने के लिए उतरेंगे। पबजी मोबाइल के डेवलपर्स ने पुष्टि है कि लिविक मैप के जरिए पब्‍जी मोबाइल के गेम को छोटा और रोमांचक बनाने का प्रयास किया गया है। इस नए मैप में मैच को ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए इसमें नए हथियार को शामिल किया है। इन नए हथियारों में P90 SMG और MK12 बर्स्ट स्नाइपर राइफल है, जो इस गेम को और भी ज्यादा मज़ेदार बनाने वाली है।

नए हथियारों से होगा लैस

इस नए मैप को सभी गेमर्स के लिए कब तक जोड़ा जाएगा। इसके बाके में अभी तक कोई भी बात साफतौर पर सामने नहीं आई है। इस मैप के 'टीम डेथ मैच एरिना मोड' में इन नए हथियारों को जोड़ा जाएगा। डेवलपर्स ने इस बात का दावा किया है कि छोटे मैच में रोमांच और शूटिंग की वजह से ये मैप गेमर्स को काफी पसंद आने वाला है।

पब्‍जी कंपनी में हाल ही में Miramar 2.0 अपग्रेड के आने के बाद लग रहा है कि अब पब्‍जी मोबाइल के Erangel मैप में भी बहुत बड़ा अपडेट होने वाला है। इस नए अपडेट मैप का नाम Erangel 2.0 हो सकता है।

Erangel मैप का नया फीचर

स्पोर्ट्सकीडा की एक रिपोर्ट के मुताबिक Erangel मैप के ग्राफिक्स और मैकेनिक्स दोनों चीजों में कई बदलाव और सुधार भी किए हैं। आपको बता दें कि Erangel 2.0 को चीन में खेले जाने वाले पब्‍जी मोबाइल के वर्ज़न गेम फॉर पीस के बीटा वर्ज़न में जोड़ा गया है। इस अपडेट किए गए मैप में नया रूट, नया और पहले से अच्छा ग्राफिक्स, अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स, गाड़ियों के लिए बेहतर कस्टोमाइज़ेबल कंट्रोल्स जैसे बहुत सारे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new news has emerged for people playing PUBG mobile, which gamers playing PUBG are happy to hear. A new map is now coming to PUBG Mobile, named Livik. In this map gamers will find lots of good guns.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X