Home
Gaming

पबजी का नया रूप गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए हुआ उपलब्ध

PUBG: New State को प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले पर लाइव कर दिया चुका है। बताया जा रहा है कि इस गेम जल्द ही ऐप स्टोर पर भी लाइव कर दिया जाएगा। पबजी: न्यू स्टेट का एक ट्रेलर भी शेयर किया गया है जो कि गेम के डेवलपर, PUBG Studio ने किया है। साथ ही गेम के लिए एक डेडिकेटिड वेबसाइट भी बनाई गई है। ये गेम साल 2051 में आधारित है। यानि इसमें जो हथियार और गाड़ियां दिखाई गई हैं वो काफी एडवांस है। चलिए अब इस गेम के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं।

पबजी का नया रूप गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए हुआ उपलब्ध

जानकारी हो कि पबजी मोबाइल को साल 2020 में भारतीय सरकार ने बैन कर दिया था। जिसके बाद PUBG Corporation की सहायक कंपनी Krafton इस गेम को भारत में वापस लाने की कोशिश कर रही है। खबर है कि ये गेम Krafton द्वारा ही पब्लिश किया जा रहा है।

पबजी फिर से होगा शुरू

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PUBG: New State Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि ये गेम फिलहाल भारतीय स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। वहीं ऐप्पल ऐप स्टोर पर 'Coming Soon' दिखाई दे रहा है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गेम के लिए प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को गाड़ी के लिए एक स्पेशल स्किन मिलेगी। वेबसाइट पर गेम का ट्रेलर साझा किया गया है जिससे पता चलता है कि गेम 2051 पर आधारित है।

अगर ट्रेलर को देखें तो पता चलता है कि ये गेम भी पबजी मोबाइल जैसा ही बैटल रोयल थीम पर बेस्ड है, लेकिन इसका सेट काफी एडवांस्ड है। गेम में प्लेयर्स को 'Troi' में उतार दिया जाता है, जो संभवतः गेम के मैप का नाम होगा। एडवांस वेपन्स और गाड़ियों के साथ इसमें कई गैजेट्स भी दिखाई दे रहे हैं।

अगले हफ्ते रिलीज होने की संभावना

ये गम पूरी तरह से पबजी मोबाइल का ही फील देने वाला है। अब तक, PUBG Studio ने गेम के रिलीज़ को कोई सटीक जानकारी साझा नहीं की है। हाालांकि उम्मीद जताई जा रही है ये गेम अगले सप्ताह रिलीज़ हो सकता है। फिलहाल PUBG: New State भारतीय Google Play पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए ये गेम भारत में लाया जाएगा या नहीं इसको लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

 
Best Mobiles in India

English summary
PUBG: New State has been made live on Google Play for pre-registration. It is being told that this game will be made live on the App Store soon. PUBG: A trailer for New State has also been shared by PUBG Studio, the game's developer. Also a dedicated website has been created for the game.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X