Home
Gaming

पूरी दुनिया में छाया इस स्पेशल गेम का बुखार, कई मिलियन लोगों ने किया डाउनलोड

By Bhawna Gupta

पिछले ही हफ्ते गेमिंग दुनिया में उतरे Asphalt:9 लीजेंड्स को कमाल का रिस्पांस मिल रहा है। हर गेम लवर जैसे इस कार रेसिंग गेम के मार्केट में उतरने का ही इंतजार कर रहा था। Asphalt:9 लीजेंड्स को एक हफ्ते से भी कम समय में 4 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया जा चुका है।

पूरी दुनिया में छाया इस स्पेशल गेम का बुखार, कई मिलियन लोगों ने किया डाउनलोड

भारत में छाया इस गेम का जादू

वहीं भारत में इस गेम के चाहने वालों की बात करें तो अकेले भारत में ही Asphalt 9: लीजेंड्स को 4 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इससे यही बात साबित होती है कि ये गेम कितना पॉपुलर है और कितने लोग Asphalt सीरिज के ऩए वर्जन यानि Asphalt: 9 लीजेंड्स का इंतजार कर रहे थे।

गूगल पर मिली बढ़िया रेटिंग

Asphalt: 9 लीजेंड्स को 26 जुलाई को लॉन्च किया गया था और इसके पब्लिशर गेमलॉफ्ट हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि Asphalt: 9 लीजेंड्स ने Asphalt की सीरिज में चार चांद लगा दिए हैं। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 4.6 रेटिंग मिली है और खास बात यह है कि Asphalt: 9 लीजेंड्स कमाई करने वाले रेसिंग गेम की लिस्ट में नंबर वन पर है।

फ्री में करें डाउनलोड

बता दें कि गेमलॉफ्ट के मुताबिक, Asphalt: 9 लीजेंड्स, ऐपल के एडिटर्स की पसंद के रुप में चुना जा चुका है और साथ ही कई बार भारत और विदेशों में ऐप स्टोर्स के 'गेम ऑफ डे' की कैटेगरी में भी चुना जा चुका है। Asphalt: 9 लीजेंड्स को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त में।

गेम के लिए चाहिए दमदार स्मार्टफोन

इस गेम को खेलने के लिए आपके फोन में कम से कम 2जीबी RAM होनी चाहिए और साथ ही आपके फोन का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। इसके अलावा इस गेम को डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड में 1.75 जीबी और ios में 1.5जीबी डेटा का इस्तेमाल होगा।

कार रेसिंग Asphalt:9 का लेटेस्ट वर्जन

बता दें कि Asphalt: 9 लीजेंड्स Asphalt सीरिज का लेटेस्ट वर्जन कार रेसिंग गेम है। इस गेम को खास तौर पर इसके पुराने वर्जन Asphalt: 8 एयरबोर्न के यूजर्स के फीडबैक के बाद ही कस्टमाइज किया गया है। इस लेटेस्ट वर्जन के ग्राफिक्स कमाल के हैं जो गेम लवर्स को काफी लुभाते हैं। इसमें आप अपनी ड्रीम कार जैसे फरारी, W मोटर्स, लेम्बोर्गिनी और पोर्श जैसी कारों को फ्री में पिक सकते हैं। इसमें एक नया फीचर ये भी शामिल किया गया है कि अगर आपकी कार की लाइफ कम हो जाती है तो गेम को बीच में रोककर अपनी कार को बदल भी सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asphalt: 9 legends getting amazing response in last week's gaming world Like every game lover, this car was just waiting for racing games. Asphalt: 9 Legends have been downloaded more than 4 million times in less than a week. In India, even 4 lakh people have downloaded this game.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X