इंस्टाग्राम को लग जाएंगे चार चांद अगर अपनाएंगे ये 4 स्ट्रेटजी
अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, इंफ्लूएंसर है और अपने इंस्टाग्राम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं तो AI की मदद से अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के फॉलोवर बढ़ा सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट कोपॉयलेट और माइक्रोसॉफ्ट डिज़ाइन इसमें आपकी मदद करेंगे, इन फ्री टूल्स से नया कंटेट जनरेट कर सकते हैं साथ ही आकर्षक ग्राफिक्स भी बना सकते हैं।
आज के लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह से AI की मदद से इंस्ट्राग्राम के अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इन्हें यूज़ करके अपने फॉलोवर बढ़ा सकते हैं।

इंस्टाग्राम कंटेंट के लिए AI कर यूज़ क्यों करें?
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट आपके सोशल कंटेंट को ज्यादा क्रिएटिव तरीके से कम समय में लिख सकता है साथ में हैशटैग भी सजेस्ट करता है। इंस्टाग्राम में ग्राफिक्स कितना मायने रखते हैं ये आप सभी जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट डिजाइनर की मदद से आप कंटेट के हिसाब से सटीक और अच्छी क्वालिटी के ग्राफिक्स बना सकते हैं ताकि ज्यादा लाइक और शेयर मिल सके।
इंस्टाग्राम कैपशन लिखने के लिए AI का यूज़ कैसे करें?
इंस्टाग्राम में बेहतरीन कैपशन लिखना किसी चुनौती से कम नहीं है खासकर जब हमें कम समय में ऐसा कंटेंट लिखना हो जिसे यूजर ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर कर सके।
चलिए मान लेते है आपके पास इंस्टाग्राम में पोस्ट करने के लिए फोटो है लेकिन उसके लिए कोई कैपशन नहीं है, ऐसे में कोपायलट को ओपन करें और न्यू चैट में जाकर जिसे तरह की इमेज आपके पास है उसी से जुड़ा डिस्क्रिप्शन लिखें, एक बात का ध्यान रखें जितना अच्छा डिस्क्रिप्शन AI को बताएंगे उतना ही अच्छा कैपशन एआई आपको लिख कर देगा।
चलिए उदाहरण की मदद से समझते है
अगर आप कोपायलेट को कहते हैं List 5 caption ideas for an Instagram post featuring a picture of a healthy Baby. तो आपको नीचे दिए गए सजेशन मिलते हैं। हो सकता है हर बार कोपायलट से ये सवाल पूछने पर आपको अलग-अलग जवाब मिले।
कोपायलेट द्वारा दिया गया जवाब
1. "Mind the mess: memories are being made."
2. "My glimmer of sunshine."
3. "You are my definition of perfection."
4. "A smile as bright as stardust, right here."
5. "Happiness is your baby’s toothless smile."
अब इसी तरह से आप किसी भी पोस्ट के लिए कैपशन जनरेट कर सकते है और उसे कॉपी करके सोशल मीडिया में पोस्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








