कैंडी क्रश के बाद अब 'स्वू कैंडी क्रैक', गेम ऐसा जो दीवाना बना दे
स्मार्टफोन में गेम खेलने का क्रेज इन दिनों चरम पर है, इसी वजह से आए दिन नए-नए गेम्स देखने को मिल रहे हैं। आपने कैंडी क्रश का नाम तो जरूर सुना होगा, वही कैंडी क्रश जिसके पीछे हर घर के बच्चे और खासतौर पर महिलाएं दीवानी हैं। इसी के तर्ज पर ग्लोबल लाइव एंटरटेनमेंट सेगमेंट में मार्केट लीडर स्वू ने हाल ही में 'स्वू कैंडी क्रैक'लॉन्च किया है।

स्वू कैंडी क्रैक
यह बेहद शानदार है साथ ही खेलने वालों में अलग ही रोमांच पैदा करता है। इस गेम को बनाने वाले का दावा है कि इसका चस्का आपको लग गया तो सभी अन्य गेम्स बेकार लगेंगे। स्वू कैंडी क्रैक दुनिया का सबसे बड़ा लाइव मैच 3-टाइप कैंडी थीम गेम है। इससे हजारों लोग रियल टाइम में साथ में गेम खेल रहे हैं। आप सोचिए यह कितना दिलचस्प होगा।
यह गेम स्वू का तीसरा लाइव गेमिंग उपक्रम है और यह उसके पुराने गेम 'स्वू बिंगो' की सफलता को ध्यान में रखकर रोल-आउट किया गया है। लोगों को आगे आकर 'कम एंड हैव फन' (आओ और आनंद उठाओ) का लाभ उठाने का न्योता देने वाले स्वू के बिंगो गेम को 1 लाख यूजर्स एक साथ खेल रहे हैं। भारत में मौजूदा समय में यह सबसे ज्यादा लाइव खेला जाने वाला गेम है।
विजेता को मिलेगा पुरस्कार
विजेता को पुरस्कार देकर उपयोगकर्ताओं को खेलने के लिए प्रेरित करने वाले ऐप के तौर पर स्वू के अब तक के सभी लॉन्च को बेहतरीन रिटेंशन रेट मिला है। यानी अगर आप यहां खेल मैच जीतते हैं तो इसके लिए आपको इनाम से भी नवाजा जाएगा। 'स्वू कैंडी क्रैक' सबसे लोकप्रिय इंटरनेट गेम 'कैंडी क्रश' का एक लाइव शो एडॉप्टेशन है। खिलाड़ी मैच-3 टाइप कैंडी स्विचिंग और मैचिंग गेम खेलते हैं।
कैंडी क्रैक ऐसा गेम है जिसमें स्किल और स्पीड दोनों की आवश्यकता होती है। आप जितना एकाग्र होकर यह गेम खेलेंगे आपको उतना ही आनन्द आएगा। आपको बता दें कि साल 2013 में कैंडी क्रश सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम था जो अपने आप में एक रेच्क्सोर्ड है।
अब स्वू कैंडी क्रैक भी उसी का अपडेटेड वर्जन है, यानी यह भी कोई रिकॉर्ड तोड़ता है तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए. इसमें कई लेवल्स और माइलस्टोन हैं। कुछ माइलस्टोन पूरा करने पर विजेताओं को कैश प्राइस साझा करना होता है, जो वे पेटीएम वॉलेट के तौर पर रिडीम कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








