पबजी ने इस्लाम धर्म का किया अपमान, फिर से उठी बैन करने की मांग
पबजी गेम बैन हो या ना हो। इस सवाल पर पिछले काफी महीनों काफी बहस चल रही है। पबजी गेम को बैन कराने की मांग काफी सारे लोग, समुदाय, राज्यों ने की है। देश के कुछ राज्यों और शहरों में तो इस गेम पर पाबंदी लगा भी दी गई है। अब ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के एक मुस्लिम संगठन लीग की तरफ से आया है।

तमिलनाडु मुस्लिम लीग यानि TML ने पबजी पर बैन लगाने की मांग की है। तमिलनाडु मुस्लिम लीग ने चेन्नई कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर एक शिकायत दर्ज कराई है और इस गेम को बैन कराने की मांग की है। अपनी चिट्ठी में शिकायत करते हुए तमिलनाडु मुस्लिम लीग ने लिखा है कि यह गेम मुस्लिम की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है।
एक बार फिर उठी पबजी बैन की मांग
तमिलनाडु मुस्लिम लीग ने शिकायत पत्र में लिखा है कि इस गेम के लेटेस्ट वर्जन में काबा बॉक्स मौजूद है, जो उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इसके अलावा उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह गेम युवाओं का ध्यान भी बांट रहा है। इस वजह से उन्होंने गेम बैन करने की मांग की है।
तमिलनाडु मुस्लिम लीग ने अपने पत्र में विस्तार में बताते हुए लिखा है कि, "पबजी के नए वर्जन में मौजूद काबा बॉक्स इस्लाम में पवित्र स्थल के रूप में जाना-माना जाता है। ऐसे में इस्लाम के पवित्र स्थल काबा बॉक्स का पबजी गेम में इस्तेमाल करना इस्लाम का अपमान है। यह गेम इस्लाम के अपमान के साथ-साथ तमाम युवाओं का ध्यान भी भटका रहा है। ऐसे में हम इसे जल्द से जल्द बैन करवाना चाहते हैं।"
इस्लाम धर्म का किया अपमान
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पबजी मोबाइल के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक अपडेट जारी किया गया था। इस नए अपडेट के बाद पबजी मोबाइल गेम में एक टोकरा बना हुआ दिखता है, जिसमें काफी सारे सामानों के साथ काबा भी रखा दिखता है। इस वजह से भारत समेत पूरी दुनिया के मुसलमानों ने पबजी गेम का विरोध किया है और उसे बैन कराने की मांग की है।
दुनियाभर के मुस्मिल समुदायों ने सोशल मीडिया पर कैंपन चलाकर इस गेम को बैन कराने के लिए आवाज उठाई है। इस कैंपन के तूल पकड़ने के बाद पबजी गेम बनाने वाली कंपनी टेनसेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर माफी मांगी है। आपको बता दें कि पबजी गेम पिछले साल ही लॉन्च हुआ था।
इस गेम ने भारत समेत पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल की लेकिन इसके कारण पूरी दुनिया से कई घटनाएं होनी की भी ख़बरें सामने आईं। जिसके बाद इस गेम को दुनियाभर के कई देशों में बैन कराने की मांग उठने लगी और कई शहरों में बैन किया भी गया।


Click it and Unblock the Notifications








