Home
Gaming

द गेम अवार्ड्स 2022 में Suicide Squad: किल द जस्टिस लीग का नया ट्रेलर आया सामने

Suicide Squad: किल द जस्टिस लीग का नया ट्रेलर आया सामने

Suicide Squad की दोनों फिल्मों ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली है। इस बीच Rocksteady ने बताया था कि वह भी एक Suicide Squad गेम तैयार कर रहे हैं, जो की अब कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाला है। इस बीच द गेम अवार्ड्स 2022 में Suicide Squad: किल द जस्टिस लीग का नया ट्रेलर सामने आया है। जिसमें सबके मनपसंद सुपरहीरो Batman को दिखाया गया है।

इस Batman रिवील ट्रेलर ने सभी को चौंका दिया जब ट्रेलर के अंत में काफी लंबे समय तक एनिमेटेड फिल्मों, टीवी शो और Arkham सारीज में Batman को आवाज देने वाले दिवंगत Kevin Conroy को Batman के किरदार में देखा गया। इस Suicide Squad गेम में Batman को उन्होंने आखिरी बार अपनी आवाज दी है।

ट्रेलर में यह सब हुआ

ट्रेलर की शुरुआत में यह देखा जा सकता है कि Suicide Squad एक मिशन पर है और जस्टिस लीग को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस बीच हमें Captain Boomerang और Flash के बीच कुछ डार्क कॉमेडी देखने को मिलती है। पर तभी वहां Batman की एंट्री हो जाती है। इस बीच Harley Quinn अपने सभी साथियों को यह आश्वासन देने की कोशिश करती है की Batman कभी किसी को नहीं मारता।

मगर इस गेम में Harley गलत है। इस ट्रेलर में Batman को बड़े ही एग्रेसिव मोड में देखा गया है। साथ ही यह भी रिवील किया गया कि गेम में Batman की आवाज Kevin Conroy ने दी है। ट्रेलर के अंत में Suicide Squad: किल द जस्टिस लीग की रिलीज डेट बताई गई है। अब यह गेम 26 मई को रिलीज होने वाला है।

1990s से Batman के किरदार को दी अपनी आवाज

Kevin Conroy की बात करें तो बतौर Batman वह लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। वह Batman की एक ऐसी आवाज है जिसे कभी कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने 1990s में Batman: द एनिमेटेड सीरीज के जरिये अपना नाम कमाया।

फिर उन्होंने कई वीडियो गेम्स और एनिमेटेड फिल्मों में भी Batman के किरदार को आवाज दी। उन्होंने Arkham सीरीज में भी Batman को अपनी आवाज दी थी, और अब वह Suicide Squad में भी नजर आने वाले हैं। लंबे समय तक कैंसर से झूझने के बाद उनका निधन 10 नवंबर, 2022 को हुआ था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Both the films of Suicide Squad have carved a niche for themselves among the audience. Meanwhile, Rocksteady had told that he is also preparing a Suicide Squad game, which is going to be released in a few months. Meanwhile, a new trailer for Suicide Squad: Kill the Justice League has surfaced at The Game Awards 2022. In which everyone's favorite superhero Batman is shown.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X