Free Fire Max में जीत का सीक्रेट फॉर्मूल, अपनाएं ये सिम्पल टिप्स और ट्रिक
Free Fire Max एक बेहद ही पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इसके आकर्षक ग्राफिक्स, एनिमेशन और शानदार गेमप्ले इसे बेस्ट मल्टीप्लेयर फाइटिंग गेम बनाने में मदद करते हैं। इस गेम को वर्तमान में लाखों से ज्यादा लोग खेलते हैं। यह गेम सबसे अधिक खेले जाने वाले टॉप 10 मोबाइल गेम्स में से एक माना जाता है।
ऐसा जरूरी नहीं है कि खेलने वाला प्रत्येक प्लेयर इसमें जीत ही हासिल करें। नए गेमर्स के लिए इस गेम को जीतना तो और भी कठिन टास्क है। ऐसे में आज के अपने आर्टिकल में हम मिड लेवल और नए प्लेयर्स के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से गेम में जीतने के चांस बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

मजबूत टीम बनाएं
फ्री फायर मैक्स में अगर जीत को हासिल करना है, तो टीम के साथ खेलना जरूरी है। बिना टीम के इस गेम को जीतना बिल्कुल आसान नहीं है। इसके लिए मजबूत टीम बनाने पर फोकस करने के साथ ही गेम के दौरान अपनी टीम के बीच में रहें। ऐसा करने से आपको सही गाइडलाइन मिलेगा और आप भी मुसीबत के समय उनकी मदद कर सकेंगे।
जब भी आप गेम में कोई कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं, तो हर मूव के सिए अपनी टीम के साथ डिसकश जरूर करें। ऐसा करने से आपका, आपकी टीम के साथ कम्युनिकेशन बेहतर होगा और दुश्मन स्क्वाड को गेम से बाहर करने में आसानी होगी।
ग्लू वॉल
ग्लू वॉल इस गेम में मिलने वाले महत्वपूर्ण आइटम में से एक माना जाता है। इसका इस्तेमाल करके आप खुद को दुश्मन से होने वाले अटैक से सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन कई बार मुश्किल परिस्थितियों में भी प्लेयर्स इसका यूज नहीं करते हैं।
ध्यान दें कि जब भी आप प्रतिद्वंदी पर हमला करने जा रहे हैं, उस समय आपको ग्लू वॉल का इस्तेमाल अवश्य ही करना चाहिए। इससे गेम में सर्वाइव करना आपके लिए आसान हो जाएगा।
किन आइटम्स को कलैक्ट करने पर करें फोकस
इस गेम में दुश्मन को मारकर आगे बढ़ने के लिए बुलेट, हेल्थ किट, स्कोप, ग्लू वॉल और वेपन अटैचमेंट जैसे आइटम्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए इनको कलैक्ट करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
अगर आप गेम के फाइनल तक बने रहना चाहते हैं, तो इन आइटम्स को अपने पास अवश्य ही रखें। Free Fire Max का डेवलपर गेरेना प्रत्येक दिन रिडीम कोड्स भी जारी करता है, जिसकी मदद से आप फ्री में इन सभी आइटम्स को कलैक्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








