एंड्रायड फोन में डाउनलोड कीजिए ये 10 फ्री स्पोर्ट गेम्स
इस समय क्रिकेट का सीजन चल रहा है, हाल ही में क्रिकेट मैचों पर नजर डालें तो आस्ट्रेलिया भारतीय दौरे पर है। जब क्रिकेट की बात हो ही रही है तो दोस्तों हम आपको बता दें भारत में क्रिकेट अब केवल मैदानों तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये इंटरनेट की दुनियां में भी ये काफी पंसद किया जाता है जैसे क्रिकेट गेम्स को ही ले लीजिए, एंड्रायड, आईफोन ओएस के अलाव ब्लैकबेरी प्लेटफार्म में भी क्रिकेट गेम्स एप्लीकेशन उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई दूसरे गेम्स जैसे कैरम, बास्केटबॉल भी काफी पसंद किए जाते हैं।
क्या आप जानते ये सभी गेम्स अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल फोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको 10 ऐसे की स्पोर्ट गेम्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एंड्रायड फोन में गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Basketball Shoot
बास्केट बॉल शूट एक सिम्पल गेम है जिसमें आपको कुछ बास्केटबॉल मिलेंगी जिन्हें एक निधार्रित समय में गोल के अंदर डालना होगा। इसके अलावा आप गेम्स का बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Carrom 3D
कैरम 3डी को आप चाहें तो कंप्यूटर के साथ फिर किसी दूसरे प्लेयर के साथ खेल सकते है, इसमें 3डी इफेक्ट की वजह से गेम खेलते समय रियल कैरम का एहसास होता है। इसके अलावा कैरम 3डी में कई मोड दिए गए हैं जैसे बिगनर, एक्सपीरियंस जो आप अपनी सुविधा के अनुसार सलेक्ट कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
3D Speed Moto Racing
अगर आपको बाइक रेसिंग पसंद है तो 3डी स्पीड मोटो रेसिंग एंड्रायड गेम आप अपने फोन में जरूर डाउनलोउ करिए क्योंकि इसमें आप न सिर्फ 3डी इफेक्ट का मजा ले सकते हैं बल्कि कई शानदार म्यूजिक बैकग्राउंड दिए गए हैं। इसके साथ आप अपनी पसंद के ट्रेक और मोड चुन सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Cricket T20 Fever 3D
क्रिकेट भारत के सबसे पॉपुलर गेम्स में एक हैं अगर आप इसे अपने मोबाइल में खेलना चाहते हैं तो क्रिकेट टी 20 फीवर 3डी गेम फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। फीचर 3डी में टर्नामेंट, ओडीआई, टी 20 मैचों के अलावा कई दूसरे मैचों के मोड दिए गए हैं। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Pool Master Pro game
वैसे तो पूल को महंगा गेम माना जाता है लेकिन आप इसे अपने फोन में भी खेल सकते हैं जिसके लिए आपको कुछ भी पेमेंट नहीं करना होगा। पूल मास्ट प्रो गेम में रियलिस्टिक 3डी बॉल के साथ टच कंट्रोल और मूविंग स्टिक दी गईं हैं। इसके अलावा यूजर सिंगल प्लेयर और डबल प्लेयर मोड के साथ गेम का मजा ले सकता है। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Stick Cricket
स्टिक क्रिकेट एक पॉपुलर क्रिकेट एप्लीकेशन हैं जिसमें आप मोबाइल के साथ अपने टैबलेट में बड़े आराम से खेल सकते हैं। गेम के ग्राफिक आपको पसंद आएगे, स्टिक क्रिकेट को गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Cricket WorldCup Fever
क्रिकेट वर्ल्ड कप फीवर एंड्रायड फोन का एक कंप्लीट गेम हैं जिसमें आप अपनी पसंद की टीम सलेक्ट कर मैच खेल सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
8 Ball Pool
अगर आप पूल के शौकीन हैं तो 8 बॉल पूल अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर सकते हैं गेम में वचुर्अल करेंसी भी दी गई है जो जीतने वाले प्लेयर को उसके प्वाइंट के हिसाब से मिलती है। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Talking Monkey
अगर आप बोर हो रहें हैं तो टॉकिंग मंकी के साथ ढेर सारी बातें कर सकते हैं टॉकिंग टाम की तरह टॉकिंग मंकी में कई तरह इफेक्ट दिए गए हैं जैसे जेक, बेन, टॉम। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Plumber Game
प्लम्बर गेम दूसरे गेमों से थोड़ा अलग गेम हैं जिसमें आपको पाइप की लाइन बनानी होती है जिससे कहीं से भी पाइप लीक न हो और पानी बहता रहे। इसके लिए एक निधार्रित समय भी होता है। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications