Home
Gaming

टॉप 5 बेहतरीन एंड्रायड गेम्‍स जिन्‍हें खेल कर मजा आ जाएगा

By Roith

अगर आप गेम खेलने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है, आज जो गेम्‍स आपके लिए लाए हैं उनमें से शायद कुछ गेम्‍स आप खेल चुके हो लेकिन पहली बार गेमिंग की दुनिया में उतर रहे हैं तो ये 5 गेम्‍स अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इन गेम्‍स की सबसे खास बात है इनमें दिए गए हाई ग्राफिक्स जो गेमिंग कंसोल जैसा एक्‍सपीरियंस देते हैं।

टॉप 5 बेहतरीन एंड्रायड गेम्‍स जिन्‍हें खेल कर मजा आ जाएगा

गेनशिन इम्पैक्ट (Genshin Impact)

गेनशिन इम्पैक्ट एक ओपन-वर्ल्ड एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है जो एनीमे पर आधारित है। इसमें दिए गए विजुअल इफेक्‍ट आपको पसंद आएंगे इसमें एक पूरी अलग दुनिया दी गई है जिसे एक्‍सप्‍लोर करने के बाद आपको ये गेम पसंद आएगा।

कॉल ऑफ डयूटी: मोबाइल (Call of Duty: Mobile)

कॉल ऑफ डयूटी फ्रेंचाइज़ी न सिर्फ भारत में बल्‍कि कई देशों में काफी पसंद किया जाने वाले गेम है। इसमें हाई क्‍वालिटी वाला टैक्‍स्‍चर, एनीमेशन और लाइटनिंग इफेक्‍ट्स दिए गए हैं। इसे गूगल प्‍ले या फिर आईओएस स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

अस्फाल्ट 9: लेजेंड्स (Asphalt 9: Legends)

अस्फाल्ट 9 लेजेंड्स एक हाई-ऑक्टेन रेसिंग गेम है जिसमें हाई ग्राफिक्स और स्टनिंग विजुअल्स दिए गए हैं। इस गेम में कई कार मॉडल और विज़ुअल इफेक्ट्स जैसे कि डायनामिक लाइटिंग और पार्टिकल इफेक्ट्स दिए गए हैं। गेम का साइज थोड़ा ज्‍यादा है इसलिए फोन में 256 GB की इंटरनल मैमोरी या फिर 50 जीबी त‍क फ्री स्‍टोरेज फोन में होना चाहिए।

पबजी मोबाइल (PUBG Mobile)

पबजी मोबाइल एक बैटल रॉयल गेम है जो मोबाइल गेमर्स के बीच एक सनसनी बन चुका है। इसमें बेहतरीन ग्राफिक्स, रियलिस्‍टिक माहौल और ढेरों किरदार के साथ प्‍ले करने का ऑप्‍शन मिलता है, जिसकी वजह से इसमें दमदार विजुअल का एक्‍सपीरियंस मिलता है।

शैडोगन लेजेंड्स (Shadowgun Legends)

शैडोगन लेजेंड्स एक फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है जिसमें शानदार ग्राफिक्स और साइंस फिक्शन की सेटिंग दी गई है। इस गेम में पबजी की तरह किरदार, हाई क्‍वालिटी वाले विजुअल इफेक्ट्स दिए गए हैं, इसमें गेमर को एलियन के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ती है। इस बात का ध्‍यान रखिए इसे खेलने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।

इसके अलावा कई और गेम्‍स एंड्रायड और आईओएस प्‍ले स्‍टोर में मिल जाएंगे जिनमें हैवी ग्राफिक्‍स दिए गए हैं। गेम डाउनलोड करने से पहले इस बात का ध्‍यान रखे आपके फोन की मैमोरी फुल न हो। हाई ग्राफिक्‍स की वजह इन गेम्‍स को थोड़े स्‍पेस की जरूरत पड़ती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Immerse yourself in visually breathtaking gaming experiences with these top 5 Android games boasting incredible graphics: Genshin Impact, Call of Duty: Mobile, Asphalt 9: Legends, PUBG Mobile, and Shadowgun Legends.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X