फ्री में डाउनलोड कीजिए ये 5 बेहतरीन देसी गेम्स एप्लीकेशन
एंड्रायड प्लेटफार्म में इतने सारे गेम मौजूद है कि उनमें से अपनी पसंद का गेम डाउनलोड करना बेहद मुश्किल काम है। लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसे देसी एंड्रायड गेम्स के बारे में बताएंगे जो काफी पॉपुलर हैं जैसे छोटा भीम, तीन पत्ती, डॉन 2, इंडिया वर्सेज पाकिस्तान क्रिकेट मैच ये सभी एप्लीकेशन गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है। आईए नजर डालते हैं 5 देसी गेम्स में दिए गए फीचरों पर
अगर आप चाहें तो इन एप्लीकेशन में से अपनी पसंद की एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए स्लाइड में दिए गए लिंक पर क्ल्कि कर गेम डाउनलोड कर सकते हैं।
छोटा भीम
छोटा भीम कार्टून कैरेक्टर इंडिया के सबसे पॉपुलर कार्टूनों में से एक है। जिसे बच्चों के साथ बड़ भी पसंद करते हैं अब आप छोटा भीम एंड्रायड गेम भी खेल सकते हैं। गेम में छोटा भीम, कालिया, राजू और छुटकी के साथ आप गेम खेल सकते हैं।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान क्रिकेट 2013
इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का क्रेज न सिर्फ भारत में है बल्कि पूरे देश में इसे काफी पसंद किया जाता है। इंडिया वर्सेज पाकिस्तान क्रिकेट 2013 एप्लीकेशन की मदद से आप अपनी पसंद की टीम चुन सकते हैं साथ ही टेस्ट मैच, 1 डे के अलावा कई दूसरे ऑप्शन भी चुन सकते हैं। फोन के अलावा इंडिया वर्सेज पाकिस्तान क्रिकेट 2013 को टैबलेट में भी खेल सकते हैं।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
जी 4 ए : इंडियन रमी
इंडियन रमी गेमिंग लवर्स के बीच काफी पॉपुलर गेम है। वैसे तो ये खेल पूरी दुनिया में खेला जाता है। अगर आप रमी अपने स्मार्टफोन में खेलना चाहते हैं तो जी 4 ए एंड्रायड एप्लीकेशन आपको पसंद आएगी।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
बनो करोड़पती
इंडियन टेलिवीजन के सबसे पॉपुलर शो में से एक कौन बनेगा करोड़पती तो आप सभी ने देखा होगा। इसी की तर्ज पे बनो करोड़पती एंड्रायड गेम बना है जिसे आप खाली समय में खेल सकते हैं बनो करोड़पती में कई तरह के क्विज दिए गए हैं। इन क्विज में से आप बॉलिवुड, हिस्ट्री के अलावा कई दूसरे विषय चुन सकते हैं।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
तीन पत्ती
आईबीबो डॉट कॉम का सबसे पॉपुलर गेम तीन पत्ती ताश की तरह खेला जाता है। इससे पहले ब्लैकजैक, ब्रिज, रमी जैसे गेम आपने खेले ही होगी। अब अपने फोन में तीन पत्ती डाउनलोड कर इसका मजा लीजिए। गूगल प्ले से तीन पत्ती फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications