एंड्रायड रेसिंग गेम जो आपको दीवाना बना देंगे
रेसिंग गेम किसे नहीं पसंद खासकर बच्चों को, शायद इसी वजह से आप कोई भी टैबलेट या फिर स्मार्टफोन खरीदिए आपको एक न एक रेसिंग गेम जरूर मिल जाएगा। गूगल प्ले सर्च पर रेसिंग गेम सर्च करते ही आपके सामने ढेरों रेसिंग गेम ओपेन हो कर आ जाएंगे, लेकिन बेहतरीन गेम्स की बात की जाए तो शायद आप कंफ्यूज हो जाए, आपकी मुश्किल आसान करने के लिए हम 10 पॉपुलर एंड्रायड गेम्स लाएं हैं जिन्हें आप अपनी एंड्रायड डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं फिर वो चाहे मोबाइल हो या फिर टैबलेट।
Death Rally
डैथ रैली रेसिंग गेम में आप को जैसे रेस में आगे बढ़ते जाएंगे आपको पैसे मिलते जाएंगे जिसे आप अपनी बाइक को रिपेयर करने और रेसिंग में अपने दुश्मनों को हराने के लिए हथियार खरीदने में कर सकते हैं।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
2XL MX Offroad
2एक्स एमएक्स ऑफ रोड रेस एक तरह की स्टंट रेसिंग गेम हैं जिसमें आप ढेर सारे स्टंट कर सकते हैं। लेकिन आखिर में जीत उसी की होगी जो फिनिशिंग लाइन खत्म करेगा।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Acceler8
धूल और मिट्टी में रेसिंग करना का मजा कुछ और होता है, एसलर 8 रेस में आपको कुछ खतरनाक मोड़ और धूल भरे रास्ते पार करने पड़ेंगे। आपको हर चैलेंज पार करने पर बीच-बीच में कुछ पैसे भी मिलते रहेंगे जिसे आप खुद को अपग्रेड कर सकते हैं।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
GT Racing Motor Academy
अगर आप रेसिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो जीटी रेसिंग मोटर एकेडमी अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड कीजिए इसमें आपको कंप्यूटर के साथ रेस करनी होगी।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Parking Frenzy
ज्यादातर रेसिंग गेम्स में आपको रेस जीतने के लिए लास्ट स्टॉप पर पहुंचना होता है लेकिन पार्किंग फ्रीज में आपको रेस के बीच-बीच में अपनी कार पार्क करनी होगी वो भी बिना किसी गलती के इसके लिए आपको रिवार्ड प्वाइंट भी मिलेंगे।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Trial Xtreme 2
ट्रॉयल एक्ट्रीम 2 में आपको अपनी बाइक से कई चैलेंज पार करने होंगे, जैसे पहाड़, कीचड़, आप जैसे जैसे चेलेंज पार करते जाएंगे आपको स्टार मिलता जाएगा। आखिरी में रेस जितने के लिए आपको प्वाइट इक्ट्ठे करने होंगे।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Pocket Racing
ये रेट्रो टाइप रेसिंग गेम हैं जिसमें एक निश्चित समय पर सिक्स ट्रैक पार करने होंगे। लेकिन रोड में रहकर अगर आप ट्रैक से बाहर जाते हैं तो आपको टाइम पेनेल्टी देनी होगी।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Raging Thunder 2
रेजिंग थंडर 2 में आपको अपनी बाइक से ड्राफटिंग के अलावा कई ऐसे तरीके अपनाने होंगे जो आपको थोड़े अजीब लगें।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Reckless Racing 2
रेकलेस रेसिंग 2 में प्लेयर को धूल में अपनी बाइक चलानी होगी साथ ही उसे कुछ चैलेंज भी पार करने होंगे, इस गेम को दो लोग एक साथ खेल सकते हैं।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Snuggle Truck
जैसा की आप नाम से ही जान गए होंगे इसमें आप ट्रक के साथ रेस करेंगे। आपको एक निश्चित समय में रेस खत्म करनी होगी। रेस खत्म करने पर आपको मेडल मिलेगा, ये गेम दो वर्जनों में उपलब्ध है।
गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications