क्रिकेट गेमर्स के लिए आई खुशख़बरी...! अब खेल पाएंगे World Cricket Championship 3
World Cricket Championship 3 गेम को अब लाइव कर दिया जा चुका है। ये गेम गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस मल्टीप्लेयर क्रिकेट गेम को बनाने वाली कंपनी Nextwave Multimedia लेटेस्ट एडिशन में कई नए फीचर्स और एनिमेशन को पेश किया है। गेम को लाइव करने से पहले तीन लेवल पर बीटा टेस्टिंग की गई थी।

रिअलिस्टिक व्यू देता है WWC3
कंपनी ने इसको लेकर दावा किया कि बीटा टेस्टिंग में लगभग 4 मिलियन से भी ज्यादा प्लेयर्स ने रोज़ाना 49 मिनिट्स भाग लिया है। बता दें कि वर्तमान में इस गेम के 143 मिलियन डाउनलोड्स हैं। अब ये गेम अपनी बीटा टेस्टिंग से बाहर आ चुका है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जानकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसमें दिखेगा रीअलिस्टिक विजुअल
बता दें कि ऐप में इन-ऐप खरीद भी उपलब्ध है। जिससे यूजर्स अलग अलग मोड्स में गेम खेल सकते हैं। आपको गेम खेलने के लिए पहले रजिस्टर करना होगा। गेम की खास बात है कि इसमें आपको रीअलिस्टिक विजुअल देखने को मिलेगा। साथ ही आपको इसमें कमेंटेटर के तौर पर आकाश चोपड़ा और मैथ्यू हेडन की भी आवाज़ सुनाई देगी।
कई नए फीचर्स से लैस
गेमिंग कंपनी ने अपने लेटेस्ट एडिशन में नए कंट्रोल, एनिमेशन, एथलीट और प्रोफेशनल क्रिकेटर के रियल-टाइम मोशन, एडवांस एआई, वुमेन क्रिकेट मोड, 400 से ज्यादा टूर्नामेंट काम्प्रिहेन्सिव करियर मोड, इंटरनेशनल लीग आदि फीचर उपलब्ध कराए हैं ।यूज़र्स के पास मोड तक पहुंचने के लिए कॉइन होने चाहिए और उन्हें एड्स देखकर या गेम में आगे बढ़कर प्राप्त होते हैं।
नए एडिशन में जुड़ा Player Name Presets फीचर
लेटेस्ट एडिशन में नया Player Name Presets फीचर जोड़ा गया है। इसके साथ ही दुनियाभर के प्लेयर्स के साथ लाइव इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए Hot Events game दिया गया है। इसमें केवल एक फ्री इनवाइट पर-प्लेयर मिलेगा, यदि यूज़र्स चाहें तो वह ज्यादा इवाइट्स को खरीद भी सकते हैं। इतना ही नहीं, WWC3 में नया World tour mode भी एडिड है, जो कि आपका फेस-ऑफ दूसरे देशों से कराता है। इसमें आपको रिवॉर्ड्स में किट्स आदि प्राप्त होते हैं। इसमें फ्रेश Women's cricket mode भी पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








