ब्राजील में X हुआ बैन, जाने Elon Musk की प्रतिक्रिया से लेकर पूरा मामला
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म ब्राजील में बैन हो चुका है। अब ब्राजील के लोग X प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर सकेंगे और अगर वे इसके लिए VPN का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
ब्राजील में बैन के बाद मस्क ने इस मामले को लेकर कई पोस्ट शेयर किए और ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट जज Alexandra de Moraes पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने Sorry कहा है। इसके बाद एलोन मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने Alexandra de Moraes पर गंभीर आरोप लगाए और पिछले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी कई सवालों को उठाया। उन्होंने पोस्ट में ये भी लिखा है कि I'm Sorry कई पूर्व Twitter कर्मचारियों ने राष्ट्रपति चुनाव में उनकी मदद की।

मस्क ने मांगे लोगों से सबूत
Elon Musk ने आगे बात करते हुए X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके लोगों से कहा है कि अगर किसी के पास ऐसे सबूत है, जिसमें इस बात का खुलासा होता है कि पूर्व Twitter कर्मचारियों ने उनकी मदद की थी, तो इस पोस्ट पर रिप्लाई करें।
क्या है एलोन मस्क की पोस्ट
मस्क ने पोस्ट में लिखा कि इस बात के सबूत बढ़ रहे हैं कि फेक जज @Alexandra ने ब्राजील के पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जानबूझकर दखल दिया। ब्राजील कानून के अनुसार, 20 साल तक सजा होगी। मैं माफी मांगता हूं क्योंकि कई जगह ऐसा पता चला है कि पूर्व ट्विटर कर्मचारी उनकी मदद करने में शामिल थे। अगर किसी के पास इसके सबूत हैं, तो इस पोस्ट पर रिप्लाई करें।
जानें विवाद का पूरा मामला
एलोन मस्क के X को लेकर Alexandra de Moraes के साथ विवाद चल रहा है। ब्राजील के जस्टिस Alexandra ने बुधवार को मस्क की इस X कंपनी को ऑर्डर दिया है कि वह 24 घंटे के अंदर एक कानूनी अधिकारी नियुक्त करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट (STF) ने पूरे देश में X को बैन करने का आदेश जारी किया और 18 मिलियन रियाल (लगभग 40 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगाया।
ब्राजील में X प्लेटफॉर्म पर आरोप लगाया गया है कि यह ब्राजील में तख्तापलट की खबरें व लोकतंत्र को कमजोर करने वाले कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके बाद कोर्ट ने X प्लेटफॉर्म को कानूनी अधिकारी नियुक्त करने को कहा। इसकी सफाई देते हुए X प्लेटफॉर्म का कहना है कि कंपनी के पुराने कानूनी अधिकारी को जेल में डालने की धमकियां मिलती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications








