Home
Gaming

19 फरवरी से PUBG गेम में आएगा Zombie अपडेट

काफी समय से खबर आ रही थी कि PUBG गेम नया अपडेट लेकर आने वाला है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस अपडेट को आने में थोड़ा समय लग सकता है। पहले कंपनी ने बताया था कि वह अपने गेम के नए वर्जन 0.11.0 को 10 फरवरी को रोल-आउट करेगी। हालांकि ऐसा ना हो सका। इसके बाद में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें बताया गया था कि कुछ ऑप्टिमाइजेशन के चलते डेवलपर्स इस अपडेट को रोल-आउट करने में थोड़ी देर लगा सकते हैं।

19 फरवरी से PUBG गेम में आएगा Zombie अपडेट

19 फरवरी को होगा अपडेट रोल-आउट

अपडेट का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि ऐसा मालूम पड़ता है कि लोगों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। अपडेट को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि नया अपडेट 19 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। यानी 19 फरवरी से सभी PUBG प्लेयर्स Zombie मोड को खेल सकते हैं। आपको बता दें कि अपडेट के रोल-आउट से 24 घंटे पहले यानी 18 फरवरी से सर्वर मेंटेनेंस पर चले जाएगा। यह रिपोर्ट यूट्यूबर Mr. Ghost Gaming ने सबके सामने पेश की है।

उन्होंने बताया कि ऐसा हो सकता है कि BC से UC में कनवर्जन वाला फीचर इस अपडेट में ना दिया जाए और कुछ ऐसा ही Prime और Prime Plus सबस्क्रिप्शन वाले फीचर के साथ भी हो सकता है। बता दें, PUBG PC के Vikendi मैप में शामिल G36C असॉल्ट राइफल को भी इस अपडेट में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी का फिलहाल पूरा फोकस Zombie मोड पर ही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
n the PUBG mobile game, a new report has come up with a new update regarding the Zombie update, which states that the new update will be released on February 19. That is, all PUBG players can play Zombie mode from February 19th. Please let us know that the rollout of update will go to server maintenance 24 hours before i.e. February 18.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X