फोटोग्राफी का शौक है तो अपनाएं ये नुस्खे, स्मार्टफोन से होगा धमाल!
फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोग कोशिश करते हैं कि अपने साथ हर वक़्त कैमरा लेकर चलें। लेकिन हर वक्त यह मुमकिन नहीं है, न ही ये जरुरी है कि अच्छी फोटोग्राफी के लिए आपको बड़े-बड़े और महंगे कैमरे ही चाहिए। फोटोग्राफी भी एक आर्ट कोई गैजेट नहीं! आप अपने स्मार्टफोन से भी काफी धमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनाने होंगे नीचे स्लाइडर में दिए कुछ नुस्खे जो आपकी फोटोग्राफी में चार चांद लगा देंगे।
तो आइए जानते हैं फोटोग्राफी की कला को और निखारने वाले व स्मार्टफोन को सुपर स्मार्ट कैमरा बनाने वाले ये कमाल के नुस्खे-
#1
अपने स्मार्टफोन के कैमरा लेंस पर एक पानी की बूँद डालें। ऐसा कर आप बेहद खूबसूरत मैक्रो फोटोग्राफ्स ले पांएगे। Try it!
#2
अपनी फोटो को एक अलग अंदाज देने के लिए अपने सनग्लासेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
#3
आप अपने स्मार्टफोन कैमरा को एक पिनहोल कैमरा भी बना सकते हैं। इसके लिए आप कार्डबोर्ड में होल कर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस एक होल करना है और उस होल से फोटो क्लिक करनी है।
#4
सबसे पहले अपने फ़ोन के कैमरा लेंस को कवर करें। अब अपने सब्जेक्ट को एक सफ़ेद वॉल के आगे खड़ा कर उस एक्सपोज़र सेटिंग को एक शानदार पोर्ट्रेट लेने में इस्तेमाल करें।
#5
कैमरा लेंस पर थोड़ी सी वेसिलीन लगाओ और फिर देखो कमाल। आपकी फोटोग्राफ्स को मिलेगा विंटेज टच।
#6
आप कटआउट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। जो आपके सब्जेक्ट को एक अच्छा फ्रेम देंगे!
#7
आप क्लिप्स को फोन का ट्राईपॉड बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं!
#8
आप सुपरज़ूम के लिए अपने पुराने बाईनोक्युलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
#9
किसी स्क्रीन पर खूबसूरत सा वॉलपेपर सेट करें और उसके आगे अपने सब्जेक्ट को रखें। देखिए आपकी फोटोग्राफ बेहद सुंदर होगी।
#10
आप फोटोज ब्राइट करने के लिए पॉकेट रिफ्लेक्टर या थर्मोकोल का भी प्रयोग कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications