Home
How to

ऑनलाइन पैसे कमाने के 10 तरीके

पैसे कमाना आसान नहीं ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन इतना मुश्‍किल भी नहीं कि हाथ में हाथ रखे बैंठे रहें कि कब अपने आप पैसे आ जाएं जानिए पैसे कमाने के कुछ तरीके

By Super Admin

किसी ने सच ही कहा कि ''पैसा ही सबकुछ ऐसा तो नहीं, है खुदा से कम ऐसा भी नहीं।'' जी हां, पैसे में कुछ तो ऐसा है कि हर कोई उसकी ओर खींचा चला जाता है। तभी तो आज हर कोई अपनी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक पैसा कमाने के तरीके ढूंढने में लगा है।

पढ़ें: 81 हजार महिलाओं के किसी और से भी हैं रिश्‍ते, निजी जानकारी हुई लीक

चाहे वो नौकरी हो या बिजनेस। पर क्या आप जानते हैं कि इसके अतिरिक्त एक ओर साधन है इंटरनेट जिसके द्वारा आप ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे, तो चलिए हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दिए देते हैंः

1.

1.

आपकी अगर लिखने में रुचि है तो बहुत सारी बेबसाइटें पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने का काम करवाती हैं। साथ ही उसकी रॉयल्टी भी देती हैं। इसमें से प्रमुख हैं अमेजन। इसके अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग नामक फीचर पर आप कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर अपलोड कर सकते है। जब इस पुस्तक की बिक्री होगी तो आपको 70 प्रतिशत तक की रॉयल्टी दी जाएगी। अधिक जानकारी आप https://kdp.amazon.com/ से ले सकते हैं।

2

2

ऑनलाइन अनेक बेवसाइटें हैं जिसपर आप फोटो स्टॉक कर सकते है। इसमें शामिल कुछ प्रमुख साइटें हैं-www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www.istockphoto.com इन साइट्स में साइट सदस्यों को फोटोज़ को साइट पर समिट करना पड़ता है। साइट अपनी पॉलिसी के हिसाब से आपको 15- 85 प्रतिशत तक रॉयल्टी देती हैं।

3.

3.

www.odesk.com और www.elance.com आदि बेवसाइटें ऑनलाइन कमाई के मामले में विश्व प्रसिध्द हैं। इसमें पहले आपका टेस्ट होता है, देखा जाता है

कि इस काम हेतु आप यूजफुल तो हैं न। पंजीकरण होने के बाद साइटें काम के लिए सदस्यों के साथ समझौता करती हैं और फ्रीलांसर के रूप में काम करवाती है। प्रति घंटा या अन्य नियमों

के हिसाब से आपको पैमंेट किया जाता है। ऑनलाइन वर्क में जालसाजी भी होती है। इसलिए सावधान रहे।

 

4.

4.

गूगल एडसेंस द्वारा दिए जाने वाले विज्ञापनों को जब आप अपने ब्लॉग पर लगाते हैं तो आपको हर क्लिक के लिए भुगतान मिलेगा। गूगल एडसेंस आपको चित्र, वीडियो, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि विज्ञापन देता है। उनमें से आप अपने लिए विज्ञापन चुन सकते हैं और अपने ब्लॉग पर लगा सकते है।

5.

5.

यू ट्यूब भी आपके ओरिजनल वीडियो पर आपको पैसा देता है। इसके लिए सबसे पहले www.youtube.com/creators/partner.html पर जाकर यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। यू ट्यूब की तकनीकी समिति द्वारा ऑरीजनलिटी और गुणवत्ता में पास होने के बाद वीडियो पर मिलने वाले विज्ञापन का हिस्सा यूजर्स को दिया जाता है।

6.

6.

इस साइट से सीधे विज्ञापनों को बेचकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। आपके ब्लॉग हेतु दिए जाने वाले विज्ञापनों के बदले यह अपनी कमीशन ले लेते हैं। इसके विज्ञापनदाताओं से आप सीधा संपर्क नहीं कर पाते हैं।

7.

7.

 ई-अनेक वेबसाइट ऐसी हैं जोकि अनेक विषयों पर लोगों को पेड ई-ट्यूटर की सुविधा देती हैं। इनमें www.tutorvista.com और www.2tion.net प्रमुख साइट्स हैं। यूजर्स को इस पर रजिस्टेंशन करना होता है। इसके बाद, कुछ ही घंटे पढ़ाकर वह अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

8.

8.

आप अपनी लेखन की क्षमता द्वारा सॉफ्टवेयर आदि विषयों पर रिव्यू लिखकर भी पैसे कमा सकते हैं। साथ ही इंफोलिंक भी एक ऐसा ही माध्यम है।

9.

9.

स्मार्टफोन के बढ़ते वर्चस्व के कारण आज एप बहुत उपयोग हो रहे हैं। यदि आपके पास भी एप बनाने के अच्छे आइडियास हैं तो आॅनलाईन प्रशिक्षण के बाद खुद या फिर किसी डेवलपर की सेवाओं से अपनी एप बनवा सकते हैं। एप बनने के बाद 30-100 डॉलर वार्षिक फीस देकर आप गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट आदि के स्टोर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

10.

10.

आप अपने घर के पुराने सामानों को ऑनलाइन बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। अनेक वेबसाइट पर आप इसके लिए निःशुल्क विज्ञापन भी दे सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can make some easy money online doing things you’re already doing. Here are some lifehacks to sta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X