वीडियो से टेक्स्ट चाहिए? इन दो तरीकों से बन जाएगा काम; जानें आप भी
हमारी लाइफ AI की वजह से बहुत आसान हो गई है। सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देने से मिनटों में रियलिस्टिक वीडियो बनकर आ जाता है। ऐसे वीडियो जनरेट करने के लिए इंटरनेट पर तमाम टूल और ऐप मौजूद हैं, लेकिन एक चीज आज भी मुश्किल है।
वह है किसी वीडियो से टेक्स्ट निकालना। अगर आप ऐसा कुछ अपने लिए तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां दो ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिनसे आपका यह काम हो सकता है।

वीडियो से टेक्स्ट
वीडियो टू प्रॉम्प्ट एक अच्छा टूल है जो वीडियो और अन्य मल्टीमीडिया का एनालाइज करने के लिए क्वेन LLM का इस्तेमाल करता है। किसी भी वीडियो का टेक्स्ट प्रॉम्प्ट बनाने के लिए आप इसका उपयोग इस प्रकार कर सकते हैं।
1. सबसे पहले videotoprompt.net को अपने ब्राउजर में ओपन कर लें।
2. स्क्रॉल करें और अपलोड बटन पर क्लिक करें। ड्रैग और ड्रॉप ऑप्शन यहां काम नहीं करता है।
3. इस स्टेप में वीडियो को डिस्क्राइब करें और सबमिट कर दें।
4. क्वेन AI मॉडल आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने में एक मिनट तक का समय ले सकता है। ऐसा करने के बाद, यह आपके अपलोड किए गए वीडियो का विस्तृत सारांश टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के रूप में प्रदान करेगा।
5. इस टेक्स्ट से आप फिर से ऐसा वीडियो जनरेट कर सकते हैं।
HappyScribe
आप वीडियो का ट्रांसक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए हैप्पीस्क्राइब का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल कुछ ही पलों में आपको मुश्किल से मुश्किल वीडियो का टेक्स्ट दे सकता है।
आप बाद में इस ट्रांसक्राइब किए गए टेक्स्ट को सामान्य प्रॉम्प्ट के साथ मिलाकर अपने मनचाहे वीडियो का एक विस्तृत प्रॉम्प्ट बना सकते हैं। आप इसे इस प्रकार कर सकते हैं।
1. happyscribe.com पर जाएं और वेबसाइट पर फ्री में साइन अप करें।
2. अपना वीडियो अपलोड करें और प्रोसेसिंग पूरी होने तक इंतजार करें। इसमें 2-3 मिनट तक का समय लग सकता है।
3. वीडियो का एक ट्रांसक्रिप्ट अपने आप तैयार हो जाएगा। अगर आपको ब्रीफ वर्जन चाहिए, तो यह टूल आपको इस ट्रांसक्रिप्शन का सारांश भी दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








