व्हाट्एप ग्रुप को कैसे करें हैंडल
व्हाट्सएप ने हाल ही में कई ऐसे आकर्षक फीचर्स को लांच किया है जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स ने काफी पॉजिटिव फीडबैक दिया है। इनमें डूडल, स्टीकर आदि फीचर्स शामिल हैं।

साथ ही व्हाट्सएप ने ग्रुप्स के लिए भी अपडेट दिया है। जिसमें ग्रुप का एडमिन, किसी को ग्रुप में जोड़ने से पहले उसे एक इनवाइट लिंक भेजता है, उसके बाद उसे एड कर लिया जाता है।
लेकिन अगर आप किसी ग्रुप में कई एडमिन बनाना चाहते हैं या किसी को रिमूव करना चाहते हैं या बदलना चाहते हैं तो क्या करें। आइए बताते हैं:

एक व्हाट्सएप ग्रुप में कई सारे एडमिन बनाना
स्टेप 1: जिसकेएडमिन आप हैं उस ग्रुप में जाएं।
स्टेप 2: अब ग्रुप के एक्सेसिंग सदस्यों की लिस्ट में जाएं।
स्टेप 3: पार्टीसिपेंट पर देर तक टैप करें, जिसे भी आप एडमिन बनाना चाहते हैं।
स्टेप 4: आपकी स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू, आ जाएगा। 'Add XYZ to Group Admins' पर क्लिक कर दें।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

व्हाट्सएप ग्रुप से एडमिन रिमूव करना
अगर आपके ग्रुप में कई सारे एडमिन हैं और आप उनमें से किसी भी हटाना चाहते हैं तो इन स्टेप को फॉलो करें:
स्टेप 1: उस व्हाट्सएप ग्रुप को खोलें।
स्टेप 2: उस एडमिन के कॉन्टेक्ट पर लॉन्ग प्रेस करें।
स्टेप 3: रिमूव पर क्लिक करें।
स्टेप 4: वो व्यक्ति ग्रुप से ही हट जाएगा। अब उसे दुबारा एड कर लें, पर एडमिन न बनाएं।

व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को बदलना
अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को बदलना चाहते हैं तो इन स्टेप को फॉलो करें:
1. सबसे पहले आपको किसी और एडमिन बनाना होगा और उस एडमिन के द्वारा वर्तमान एडमिन को ग्रुप से रिमूव कर दें।
2. इसके बाद, उस व्यक्ति को अगर ग्रुप में रखना है तो दुबारा से एड कर दें।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








