व्हाट्सएप पर डाटा सेव करने के रामबाण उपाय
व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग सभी स्मार्टफोन यूज़र करते हैं। अब स्मार्टफोन है तो जाहिर है कि इंटरनेट आदि का यूज़ तो होता ही होगा। कभी यूट्यूब, कभी गूगल और व्हाट्सएप पर तो पूरा ही दिन बीत जाता है। व्हाट्सएप इस्तेमाल करने में तो ज्यादा डाटा नहीं खर्च होता है, हालाँकि यदि आप व्हाट्सएप कॉल करते हैं तो अधिक डाटा खर्च हो सकता है।

ऐसा तो नहीं हो सकता है कि व्हाट्सएप पर डाटा खर्च न हो, लेकिन हां! डाटा यूसेज कम जरुर किया जा सकता है। व्हाट्सएप मैसेज में आप भले ही अधिक डाटा खर्च न करें, लेकिन वॉइस कॉल में आपका काफी डाटा खर्च हो जाता है। आप चाहें तो इस डाटा यूसेज को कम कर सकते हैं।
तो चलिए देखेतें हैं केवल 3 स्टेप्स में कैसे ये बिना मोबाइल डाटा खर्च किए या कम डाटा खर्च कर व्हाट्सएप यूज़ कर सकते हैं।
व्हाट्सएप कॉल
जब से व्हाट्सएप का कॉलिंग विकल्प शुरू हुआ है, कई यूज़र्स इसे सामान्य टेलिफोन से ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन आपको बता दें कि व्हाट्सएप का कॉल ऑप्शन काफी ज्यादा डाटा खर्च करता है।
इंस्टॉल व्हाट्सएप और साइन अप
इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप पर साइन अप करें और ओटीपी एंटर करें। अब आप व्हाट्सएप यूज़ करने के लिए तैयार हैं।
सेटिंग्स बदलें
जब आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को खोलेंगे तो सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद आपको चैट और कॉल्स या डाटा यूसेज विकल्प में जाना होगा। यह आपके द्वारा इस्तेमाल हो रहे वह्ट्सएप वर्जन पर निर्भर करता है।
लो डाटा यूसेज
चैट और कॉल डाटा यूसेज विकल्प को चुननें के बाद, आपके सामने एक विकल्प की लिस्ट आएगी, और आपको लो डाटा यूसेज को इनेबल करना होगा।
कम हो जएगा कॉल डाटा यूसेज!
इस विकल्प के साथ दीए नोट में आप साफ़ देख सकते हैं कि इससे व्हाट्सएप कॉल के दौरान इस्तेमाल हुआ डाटा यूसेज कम हो जाता है।
मजे लें व्हाट्सएप कॉलिंग के वो भी कम डाटा खर्च में
अब आप व्हाट्सएप कॉल का मजा बिना डाटा के चिंता किए करें। आपका डाटा कम यूज़ होगा।


Click it and Unblock the Notifications








