नकली iPhone Type-C केबल की ऐसे करें पहचान, बहुत लोगों को नहीं पता!
अगर आपने कभी iPhone का एक्सेसरी खरीदा है, तो आप जानते होंगे कि ये सस्ते नहीं आते। हाल ही में मैंने ₹1900 की Type-C केबल खरीदी और बाद में पता चला कि वो नकली है। चार्जिंग स्लो थी, दिखने में सब कुछ ऑरिजनल जैसा था, लेकिन जब Apple Store लेकर गया तो उन्होंने कंफर्म किया कि ये असली नहीं।
उसी दौरान मुझे कुछ जरूरी बातें पता चलीं, जो हर iPhone यूजर को पता होनी चाहिए। इस खबर में मैं वही टिप्स शेयर कर रहा हूं, ताकि आप भी धोखा खाने से बच सकें।

1. Apple Cable की जेन्यूइनिटी चेक करें
आजकल नकली Apple एक्सेसरीज इतनी सही कॉपी में आती हैं कि सिर्फ देखकर पहचानना मुश्किल होता है। पैकेजिंग, डिजाइन, फिनिश सब कुछ असली जैसा दिखता है। इसलिए सिर्फ लुक्स पर भरोसा मत करें।
Apple Store की सलाह
- बॉक्स और केबल पर मौजूद सभी मार्किंग्स को ध्यान से देखें
- टेक्स्चर और पैकिंग क्वालिटी चेक करें
- सीरियल नंबर और मॉडल कोड मैच करें
2. मैन्युफैक्चरिंग रीजन और सीरियल नंबर
Apple की केबल्स आमतौर पर चीन, वियतनाम और अब भारत में बनती हैं। असली केबल में Type-C कनेक्टर के मेटल पार्ट के पास सीरियल नंबर और मैन्युफैक्चरिंग रीजन लिखा होता है। नकली केबल में अक्सर यह सीरियल नंबर गायब होता है या गलत लोकेशन लिखा होता है।
3. केबल की बिल्ड क्वालिटी जांचें
- असली Apple केबल की पहचान
- मजबूत ब्रेडेड डिजाइन
- दोनों सिरों पर रिइनफोर्स्ड मेटल प्रोटेक्शन
- टाइट फिटिंग और स्मूथ फिनिश
नकली केबल आमतौर पर लूज फिट और कमजोर क्वालिटी की होती है। टिप्स हल्की और ढीली होती हैं। ज्यादा डिटेल के लिए आप एपल की साइट पढ़ सकते हैं।
ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें
- ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, खरीदते समय ऑथराइज्ड स्टोर चुनें।
- Amazon/Flipkart पर Apple Authorized Seller टैग देखें
- ऑफलाइन Apple Authorised Reseller से खरीदें
- अगर थर्ड-पार्टी एक्सेसरी ले रहे हों, तो MFi (Made for iPhone) सर्टिफिकेशन जरूर देखें।
Apple प्रोडक्ट्स महंगे हैं और उनकी नकली कॉपीज भी मार्केट में खूब हैं। इसलिए खरीदते समय थोड़ी सावधानी बरतें, और ऊपर बताए टिप्स जरूर फॉलो करें।


Click it and Unblock the Notifications








