Home
How to

iPhone के ये 4 फीचर्स, जो इमरजेंसी में आएंगे आपके काम; जानिए कैसे करें इस्तेमाल

एपल अपने प्रोडक्ट्स को सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी लगातार बेहतर बना रहा है। आज iPhone और Apple Watch सिर्फ एक स्मार्ट डिवाइस नहीं, बल्कि आपातकाल में मददगार टूल भी साबित हो रहे हैं। दुनिया भर में कई उदाहरण सामने आए हैं, जहां इन डिवाइसेज के इमरजेंसी फीचर्स ने लोगों की जान बचाई।

इनका फायदा तभी मिलता है, जब आप इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना जानते हों और ये आपके फोन या वॉच में एक्टिव हों। आइए जानते हैं ऐसे 4 खास इमरजेंसी फीचर्स के बारे में, जो संकट की घड़ी में आपके बेहद काम आ सकते हैं।

इमरजेंसी SOS कॉल

यह फीचर सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके जरिए आप तुरंत पुलिस, एम्बुलेंस या अन्य इमरजेंसी सेवाओं से कनेक्ट हो सकते हैं। भारत में iPhone के साइड बटन को तीन बार तेजी से दबाने पर सीधा इमरजेंसी कॉल लग जाता है।

साइड बटन और किसी भी वॉल्यूम बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। स्क्रीन पर Emergency SOS स्लाइडर आएगा, जिसे दाईं ओर स्वाइप करके कॉल किया जा सकता है।

अगर आप बटन दबाए रखते हैं, तो फोन काउंटडाउन और अलार्म के बाद ऑटोमैटिक SOS कॉल कर देगा। यह फीचर खासकर तब उपयोगी है जब आप अकेले हों और अचानक किसी मुसीबत में फंस जाएं।

क्रैश डिटेक्शन फीचर

Apple ने iPhone 14 सीरीज और नई Apple Watch में यह एडवांस फीचर जोड़ा है। अगर आप ड्राइविंग करते समय एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं, तो डिवाइस खुद ही हादसे को डिटेक्ट कर सकता है। एक्सीडेंट होने पर डिवाइस अलार्म बजाता है और स्क्रीन पर अलर्ट दिखाता है। अगर यूजर रिस्पॉन्स नहीं देता, तो डिवाइस खुद इमरजेंसी नंबर पर कॉल करता है।

यह फीचर iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल, Apple Watch Series 8 और नए वर्जन, Apple Watch SE (Gen 2) साथ ही Apple Watch Ultra और इसके नए वर्जन पर मिलेगा। हालांकि ध्यान रखें कि यह हर प्रकार के एक्सीडेंट को डिटेक्ट नहीं कर सकता, लेकिन गंभीर हादसों में यह आपकी जान बचाने वाला टूल साबित हो सकता है।

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स सेट करना

किसी भी इमरजेंसी के दौरान SOS कॉल के अलावा आपके प्रियजनों को तुरंत सूचना मिलना भी जरूरी है। iPhone आपको यह सुविधा देता है कि आप अपने नजदीकी लोगों को Emergency Contacts के रूप में सेव कर सकें।

iPhone के ये 4 फीचर्स, जो इमरजेंसी में आएंगे आपके काम

कैसे करें सेट

  • iPhone Settings में जाएं और Emergency SOS सर्च करें।
  • Health ऐप में जाकर Edit Emergency Contacts in Health विकल्प चुनें।
  • यहां से आप कॉन्टैक्ट्स को जोड़ या एडिट कर सकते हैं।

इसके अलावा, Health ऐप खोलकर → प्रोफाइल आइकन टैप करें → Medical ID में जाएं और 'Edit' पर टैप करके कॉन्टैक्ट जोड़ें। एक बार SOS कॉल एक्टिव होने पर आपके चुने गए कॉन्टैक्ट्स को SMS के जरिए लोकेशन और इमरजेंसी अलर्ट भेजा जाता है।

सैटेलाइट SOS फीचर

यह iPhone का सबसे इनोवेटिव और लाइफ-सेविंग फीचर है। अगर आप ऐसी जगह पर हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई उपलब्ध नहीं है, तब भी आप Satellite SOS की मदद से इमरजेंसी सर्विस से जुड़ सकते हैं। इसमें कई खासियत है।

  • सैटेलाइट के जरिए आप इमरजेंसी मैसेज भेज सकते हैं।
  • नेटवर्क न होने की स्थिति में भी मदद मांगना संभव हो जाता है।
  • Apple इस फीचर का डेमो यूजर्स को देता है, ताकि वे पहले से इसके इस्तेमाल को समझ सकें।

यह फीचर अभी चुनिंदा देशों और iPhone 14 व iPhone 15 मॉडल्स में उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ने की संभावना है।

iPhone और Apple Watch सिर्फ प्रीमियम गैजेट्स ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में आपके साथी भी हैं। इमरजेंसी SOS, क्रैश डिटेक्शन, कॉन्टैक्ट सेटिंग और सैटेलाइट SOS जैसे फीचर्स आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। अगर आप iPhone या Apple Watch यूज करते हैं, तो इन फीचर्स को एक्टिवेट करके रखना बेहद जरूरी है। ये छोटी-सी तैयारी किसी बड़े खतरे के समय आपकी जान बचा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
4 iPhone Emergency Features That Can Save Your Life, Learn How to Use Them
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X