Home
How to

iPhone के 4 जरूरी इमरजेंसी फीचर्स जो बचा सकते हैं आपकी जान; जानिए कैसे करते हैं काम

iPhone Emergency Features: जब आपकी या आपके खास लोगों की ज़िंदगी खतरे में हो, तो एक छोटा सा डिजिटल फंक्शन बड़ी मदद कर सकता है। Apple ने iPhone और Apple Watch में कुछ ऐसी इमरजेंसी सुविधा‍एं दी हैं जो सच में जीवनरक्षक साबित हो सकती हैं।

इस लिस्ट में Emergency SOS, Crash Detection और Emergency Contacts & Medical ID जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए उन चार अहम फीचर्स के बारे में जानते हैं और कैसे ये असामान्य परिस्थिति में आपके काम आ सकते हैं।

iPhone के 4 जरूरी इमरजेंसी फीचर्स जो बचा सकते हैं आपकी जान

Emergency SOS

Emergency SOS आपके iPhone पर तुरंत इमरजेंसी सर्विस (जैसे पुलिस या एम्बुलेंस) से संपर्क कर सकते हैं। भारत में आप साइड बटन को तीन बार तेजी से दबाते ही डिवाइस लोकल इमरजेंसी नंबर (जैसे 112) को कॉल करता है।

  • सबसे पहले साइड और वॉल्यूम बटन एक साथ दबाएं।
  • फिर स्लाइडर से SOS एक्टिव करें।
  • अब दोनों बटन प्रेस करके रखें, जब तक काउंटडाउन ऑन न हो जाए।
  • इसके बाद फोन खुद कॉल लगा देगा ।
  • कॉलबैक के बाद यह आपके लोकेशन को आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को SMS में भेज देगा।


Crash Detection

बता दें कि Crash Detection iPhone 14/15 और Apple Watch Series 8/SE Gen 2/Ultra पर उपलब्ध है। जब कोई गंभीर सड़क दुर्घटना होती है, तो ये डिवाइस शोर, गति और सेंसर डेटा से एक्सीडेंट पहचान लेता है। इसके बाद अलार्म बजता है और 20 सेकंड का काउंटडाउन शुरू होता है।

अगर इस दौरान यूजर उत्तर नहीं देता, तो कॉल सबसे नजदीकी इमरजेंसी सेवाओं को खुद चली जाती है । हालांकि कुछ मामलों में जैसे रोलर कोस्टर पर ये फाल्स अलार्म हो सकता है, लेकिन Apple सिक्योरिटी के लिए लगातार अपडेट कर रहा है।

Emergency Contacts & Medical ID

इसके तहत आप किसी भी व्यक्ति को अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के रूप में तय कर सकते हैं। आपको बस iPhone की सेटिंग्स → Emergency SOS → Edit Emergency Contacts in Health पर जाना होगा और आप अपना कॉन्टेक्ट जोड़ सकते हैं। आपको Health ऐप खोलकर प्रोफ़ाइल → Medical ID → Edit में जाकर जानकारी भरनी होगी । SOS कॉलिंग के साथ ही आपकी लोकेशन आपके चुने गए कॉन्टैक्ट्स को SMS में जाएगी

Medical ID आपकी एलर्जी, मेडिकल कंडीशन, ब्लड ग्रुप और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है, यहां तक कि स्क्रीन लॉक्ड होने पर भी first responders इसे देख सकते हैं ।

Satellite SOS (बिना नेटवर्क कॉलिंग)

iPhone 14 और 15 सीरीज में यह फीचर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मोबाइल नेटवर्क या Wi-Fi ना होने पर भी SOS मैसेज भेजा जा सकता है।

आप सैटेलाइट से emergency service या आपके इमरजेंसी contacts को सिग्नल भेज सकते हैं। Apple आपको पहले इसकी डेमो से परिचित करता है ताकि आप वास्तविक स्थिति में सहज रहें। हालांकि फिलहाल इसे भारत में एक्टिवली नहीं चलाया गया है।


ये फीचर्स कैसे काम करते हैं?

कदम डिटेल्स
सेटअप Settings → Emergency SOS में जाकर SOS फंक्शन एक्टिव करें।
कॉन्टैक्ट जोड़ें Health ऐप के Medical ID सेक्शन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स और मेडिकल डिटेल्स भरें।
टेस्ट क्लिक करें Satellite SOS का डेमो Try करें ताकि आप आपात स्थिति में सहज हो सकें।
अपडेट रख करें iOS/watchOS अपडेट लगातार लेते रहें जिससे सुरक्षा बेहतर हो सके।

इन चार सुविधाओं ने सच में कई जानें बचाई हैं। लेकिन इसके लिए यह ज़रूरी है कि आप इन्हें पहले से सेटअप और एक्टिव कर लें। कभी भी, कहीं भी सुरक्षित रहने के लिए यह तकनीक आपका सहारा बन सकती है। बस एक छोटा सा एक्टिवेशन सुरक्षा में बड़ा फर्क ला सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
4 Life-Saving iPhone & Apple Watch Emergency Features Every Indian Should Know About
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X