Smart TV ये इशारा कर रही है, तो आ गया है बदलने का समय
Replace your smart TV: कुछ लोगों का ज्यादातर समय स्मार्ट टीवी के सामने बीतता है और अगर स्मार्ट टीवी परफेक्ट न हो, तो परेशानी खड़ी हो सकती है। नया टीवी खरीदते वक्त अक्सर कुछ गलतियां हो जाती हैं, तो उनका पछतावा बाद में भी होता है।
ऐसे में हम कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं, जो अगर दिखने लगें तो आपको समझ जाना चाहिए कि टीवी बदलने का वक्त आ गया है। आइए जानते हैं ऐसे 4 संकेत, जो बताते हैं कि अब आपके Smart TV को रिटायर करने का वक्त आ गया है।

1. स्क्रीन की गड़बड़ियां और डिमिंग
अगर आपकी स्क्रीन पर लाइनें, रंगों का असंतुलन, या अचानक से डिमिंग और फ्लिकरिंग दिख रही है तो ये इशारा हो सकता है कि स्मार्ट टीवी को रिटायर करने का वक्त आ गया है।
खासकर OLED टीवी में डिमिंग का मतलब है कि उसके डाइओड्स धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। इससे पहले कि स्क्रीन पूरी तरह खराब हो, टीवी बदल देना बेहतर होगा।
2. सॉफ्टवेयर स्लो हो गया हो तो
अगर आपके टीवी का मेन्यू बहुत धीमा हो गया है, ऐप्स ठीक से नहीं खुलते, या इनपुट बदलने में समस्या आ रही है, तो यह सॉफ्टवेयर की खराबी है। ऐसे में टीवी अपडेट जरूर चेक करें या फैक्ट्री रीसेट कर सकते हैं।
अगर फिर भी सुधार नहीं होता, तो यह संकेत है कि हार्डवेयर अब नए फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पा रहा। और अगर कंपनी ने सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर दिया है, तो ये और भी गंभीर बात है।
3. नए डिवाइसेज के साथ कंपैटिबिलिटी न होना
अगर आपका टीवी गेमिंग कंसोल, पीसी या नए मीडिया स्ट्रीमर्स के साथ ठीक से काम नहीं कर रहा, जैसे कि हाई रिफ्रेश रेट, VRR या HDMI 2.1 की कमी है, तो नए अनुभवों का मजा अधूरा रह जाएगा। इनपुट लैग या स्क्रीन फाड़ जैसे दिक्कतें भी इसी का नतीजा हैं।
4. ऑडियो में खराबी या स्पीकर सपोर्ट की कमी
अगर टीवी की साउंड क्वालिटी बिगड़ने लगी है। पॉपिंग साउंड या डिस्टॉर्शन तो ये संकेत हो सकते हैं कि इंटरनल ऑडियो सिस्टम खराब हो रहा है। अगर आपके पास नया स्पीकर सिस्टम है लेकिन टीवी उससे कंपैटिबल नहीं है तो नया टीवी खरीदना ही बेहतर विकल्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications








