Home
How to

Smartphone को बनाना चाहते हैं DSLR तो ट्राई करें ये बेस्ट 5App कैमरा

By Devesh Jha

आजकल कैमरे का उपयोग लगभग हर इंसान को पड़ता है। डिजिटल और इल्ट्रोनिक क्रांति के इस दौर में लोगों के लिए एक चलते-फिरते कैमरे को अपने पॉकेट में रखना एक आम बात हो गई है।

पहले के जमाने में कैमरा का उपयोग लोग कभी-कदार किसी विशेष प्रयोजन में किया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब लोग किसी भी घटना को, किसी भी मूमेंट को, किसी भी पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं।

Smartphone को बनाना चाहते हैं DSLR तो ट्राई करें ये बेस्ट 5App कैमरा

इस सुविधा को बेहद आसान बनाने के काम हमारे एंड्रॉइड स्मार्टफोन ने किया है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन की वजह से हमारे पास हर हमेशा एक कैमरा मौजूद रहता है, लेकिन हमारी इच्छा कभी कम नहीं होती है। हम चाहते हैं कि हमारे स्मार्टफोन में ही एक टॉप क्लास की प्रोफेशनल पिक्चर आए।

क्या ऐसा करना संभव है? जी हां बिल्कुल संभव है। हम आपको कुछ खास एप्लिकेशन के बारे में बताते हैं जिन्हें डाउनलोड करके आप अपने स्मार्टफोन से ही शानदार पिक्चर्स क्लिक कर सकते हैं।

1. Google Camera

1. Google Camera

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गूगल कैमरा का है। अगर आपके पास गूगल का नेक्सस स्मार्टफोन नहीं है तो आप Google Camera को इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि यह आपके एंड्रॉयड फोन में पहले से इंस्टॉल कैमरा एप की तरह ही है लेकिन इसमें कुछ खास खूबियां भी हैं।

विशेषताएं-

* आप इसकी मदद से 360-डिग्री फोटोग्राफी कर सकते हैं।

* इसमें Lens Blur मोड जैसी सुविधा भी है, जो आपको DSLR कैमरा की तरह ऑब्जेक्ट को

फोकस और डीफोकस करने की सुविधा देता है।

* इसमें photo sphere, panoramic मोड को बेहतर बनाया गया है.

* यह आपके एंड्रॉयड वीयर को सपोर्ट करता है. यानी आप कैमरा को रिमोट के जरिए भी ऑपरेट कर सकते हैं.

2. Candy Camera

2. Candy Camera

* कैंडी कैमरा एक फोटो एप्प है। इसके फ़िल्टर, फ्रेम, और स्टीकर विकल्पों की एक बहुत विशाल रेंज, आपकी तस्वीरों को एक शानदार लुक देता है।

* इसकी दिलचस्प बात यह है कि, इसमें तस्वीर लेने से पहले, फोटो लेने के बाद इसके कुछ विभिन्न फ़िल्टर कैसे दिखेंगे, वह आप देख सकते हैंं।

* तस्वीर खींचने के बाद आपको अपनी तस्वीरों को सजाने के लिए सभी किस्म के स्टिकर, विभिन्न फ्रेम्स तथा पोस्ट-प्रोसेसिंग फ़िल्टर जैसे और अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

3. Retrica

3. Retrica

कैंडी कैमरा की तरह ही रेट्रिका कैमरे की भी खासियत है। रेट्रिका कैमरा का उपयोग युवा वर्ग के लोग काफी ज्यादा करते थे।

* यह एक फ्री एप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

* इसमें कई इफेक्ट दिए गए हैं जिसका इस्तेमाल आप तस्वीर खींचनें के दौरान कर सकते हैं।

* इसकी की खासियत है कि यह आईफोन जैसी फोटो क्रिएट कर सकती है।

4. Camera 360 Ultimate

4. Camera 360 Ultimate

* इस कैमरा ऐप में खासियत है कि इसमें कई सारे शॉट मोड हैं।

* इसके जरिए आप जल्द से जल्द और कम एडिटिंग के साथ बेहतर फोटोग्राफी कर सकते हैं.

* स्पेशल इफेक्ट्स और टिल्ट-शिफ्ट कैमरा जैसी सुविधाओं से लैस इस ऐप में Selfie के दीवानों के लिए एक सेल्फी मोड भी है।

 

WhatsApp Tricks in Hindi : वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलें
5. Snapseed

5. Snapseed

गूगल का स्नैपसीड एक और बेहतरीन क्वालिटी वाला प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग ऐप है।

* फोटो में इफेक्ट देते वक्त यूज़र के सभी जेस्चर को कंट्रोल कर सकते हैं।

* इसमें कई लेयर और फिल्टर मौजूद हैं।

* एडिटिंग के दौरान पहले इस्तेमाल किए गए लेयर को भी हटा सकते हैं।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Here are many camera apps available via third-party sources, or via Google play store, some offer great features and others not.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X