अपने स्मार्टफोन को डैमेज से बचाने के लिए फॉलो करें ये 5 बेस्ट ट्रिक्स और टिप्स
हम सभी हाई-स्पीड प्रोसेसर, बेस्ट क्वालिटी कैमरा सेंसर, लॉन्ग लाइफ वाली बैटरी और अच्छे और बेस्ट लुक वाला स्मार्टफोन के लिए तरसते हैं। और ऐसा मोबाइल फोन मिल भी जाता है लेकिन कभी-कभार हम उसके सेफ्टी का ध्यान नहीं रख पाते और उस पर स्क्रैच आ जाते हैं या ग्लास टूट जाता है इत्यादि है। तो इसके लिए हमने यहाँ पर 5 बेस्ट ट्रिक्स और टिप्स बताये है जिन्हें फॉलो करके आप अपने मोबाइल को डैमेज होने से बचा सकते हैं।

अपने फोन को डैमेज होने से से कैसे बचाने के लिए 5 बेस्ट टिप्स और ट्रिक्स
हमने यहाँ पर 5 बेस्ट और सबसे आसान ट्रिक्स और टिप्स बताए है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को डैमेज होने से बचा सकते हैं। तो आइये इन ट्रिक्स और टिप्स पर नजर डालते हैं।
अपने फोन पर रखें स्क्रीन गार्ड
स्मार्टफोन में डैमेज के मामले में स्क्रीन सबसे कमजोर जगह है। चाहे खरोंच या टूट-फूट की बात हो, स्क्रीन को हमेशा सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। साथ ही यह फोन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा भी होता है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन के लिए कोई एक अच्छा सा 'स्क्रीन गार्ड' या 'टेम्पर्ड ग्लास' का इस्तेमाल करना चाहिए।
फोन कवर जरूर रखें
फोन कवर डिवाइस के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन यह शायद आप भी मानते होंगे कि बिना कवर के फोन का उपयोग करना निश्चित रूप से एक शानदार अनुभव लगता है। लेकिन इसके बिना फोन को कई खतरे होते हैं। बिना कवर अगर फोन कहीं गिरता है तो टूटने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं। इसलिए अपने स्मार्टफोन के बैक साइड में कवर अवश्य रखें।
जेब में फोन के अलावा कुछ अन्य चीजें न डालें
ज्यादातर, लोग फोन को अपनी जेब में ही डालते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो फोन के अलावा सिक्के या कोई अन्य कठोर चीजें भी डाल देते हैं जिससे फोन पर स्क्रैच आने के बहुत मौके बनते हैं, इसलिए जेब में फोन के अलावा कुछ अन्य कठोर चीजें न डालें।
अपने स्मार्टफोन को मजबूती से पकड़ें
यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग कैसे करते हैं। इसे ढीली पकड़ के साथ इस्तेमाल करने से यह आपके हाथों से फिसल सकता है। इसलिए, इसे एक मजबूत पकड़ के साथ उपयोग करने की सलाह दी जाती है ताकि आप अपने डैमेज फोन को बदलने या ठीक करने पर खर्च होने वाले पैसे को बचा सकें। और इसके अलावा जब रात में सोते हैं तो फोन को थोड़ा अलग ही रखें क्योंकि रात में अगर नीचे गिर जाता है तो भी डैमेज हो सकता है।
स्मार्टफोन को छोटे बच्चों को देने से बचें
यदि आप के घर में कोई छोटा बच्चा हैं तो वह मोबाइल फोन के लिए जरूर जिद्द करता होगा लेकिन अगर डैमेज होने से बचाना है तो छोटे बच्चों को कभी भी स्मार्टफोन न दें। साथ ही छोटे बच्चे अगर स्मार्टफोन देखते हैं तो उनकी आंखों पर भी प्रभाव पड़ता है।
तो आप भी इन आसान से ट्रिक्स और टिप्स की मदद से आप अपने मोबाइल फोन की सेफ़्टी का ध्यान रख सकते हैं और डैमेज होने से बचा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







