5 बेस्ट वॉटरप्रुफ स्मार्टफोन, भीगने पर भी नहीं होगी कोई टेंशन
बारिश के दौरान हमें हमेशा अपने स्मार्टफोन के भीगने की टेंशन लगी रहती है। ऐसे में या तो हमें अपने साथ एक पॉली कैरी करनी पड़ती है या फिर बारिश में निकलने से ही परहेज करना पड़ता है। हालांकि अगर आप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ ऐसे स्मार्टफोन भी हैं जिन्हें पानी में ले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। बाजार में ऐसे कई मोबाइल मौजूद है, जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ हैं।जिनके साथ बारिश में बेफिक्र होकर घूमा जा सकता है।

आइए जानते हैं कुछ वाटरप्रूफ स्मार्टफोन्स के बारे में:-
HTC U11
अगर आप वाटरप्रूफ स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास HTC U11 का एक अच्छा ऑप्शन है। अगर यह फोन पानी में भीगता है तो भी इसकी परफॉर्मेंस पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता। 50 हजार से कम में आने वाला यह एक बेहतरीन वाटरप्रूफ स्मार्टफोन है। यह फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, यानी की फोन 30 मिनट तक 1 मीटर पानी में रह सकता है। इस फोन को कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था।
Sony Xperia XZ Premium
Sony Xperia XZ Premium स्मार्टफोन भी एक वाटरप्रूफ गैजेट है। यह फोन लगभग 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रह सकता है। इससे यह फोन खराब नहीं होगा। यानि कि अब आपको बारिश में भीगने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। इस फोन को IP68 रेटिंग मिली है। यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन है।
Samsung Galaxy S8 Plus
Samsung Galaxy S8 Plus स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस 8 का ही अपग्रेड वेरिएंट है। कंपनी ने कहा है कि पानी में गिरने से इस फोन के कैमरा सेंसर और डिस्प्ले को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। इस फोन को IP68 सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब इस पर धूल और पानी का कोई असर नहीं होगा। फोन को 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।
Moto X4
Moto X4 एक बेहतरीन वॉटरप्रुफ स्मार्टफोन है। इस फोन को IP68 रेटिंग मिली हुई है। इस फोन को आप 30 मिनट तक 6 फीट गहरे पानी में रख सकते है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। फोन पर पानी, धूल और स्क्रैच का असर नहीं होता है।
iPhone 7 Plus
iPhone 7 Plus को IP68 रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक फोन 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है। यानि कि बारिश या स्विमिंग पूल में अब आप इस फोन को आराम से यूज़ कर सकते हैं। यूज़र इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन इंडिया से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








