90% यूजर्स को नहीं पता इन स्मार्टफोन फीचर्स का काम, कहीं आप भी तो नहीं पीछे?
Hidden mobile features: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल सिर्फ कॉल और चैटिंग का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि ये हमारी जिंदगी में अहम रोल निभा रहा है। फोटोग्राफी करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने तक, सारे काम इसी से हो रहे हैं।
लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि हम हर दिन जिन फीचर्स को यूज करते हैं, उनमें से कई का असली उद्देश्य कुछ और ही होता है? आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फीचर्स जो आम यूजर की नजर से छिपे रहते हैं।

1. NFC (Near Field Communication)
लोग इसे सिर्फ कार्ड पेमेंट या गूगल पे ट्रांसफर तक सीमित समझते हैं, लेकिन इससे दो डिवाइस के बीच फास्ट फाइल शेयरिंग और एक्सेस कार्ड की तरह इस्तेमाल भी किया जा सकता है। होटल के रूम से लेकर स्मार्ट लॉक तक में NFC की भूमिका बढ़ रही है।
2. एरोप्लेन मोड
यह सिर्फ उड़ान भरते समय ही नहीं, बल्कि नेटवर्क दिक्कत होने, फोन गर्म होने या बैटरी सेव करने के लिए बेहद काम का है। फोन को कुछ समय के लिए 'रीसेट' करने जैसा होता है यह फीचर।
3. डू नॉट डिस्टर्ब (DND)
नींद, मीटिंग या ध्यान केंद्रित करने के समय DND मोड आपका सबसे अच्छा साथी हो सकता है। इसमें आप तय कर सकते हैं कि कौन से कॉन्टैक्ट्स की कॉल्स आएं और कौन से ब्लॉक हों।
4. गूगल असिस्टेंट रूटीन
अधिकतर यूजर्स इसे सिर्फ मौसम जानने तक सीमित रखते हैं, लेकिन इसमें आप पूरी दिनचर्या ऑटोमेट कर सकते हैं, जैसे सुबह 7 बजे अलार्म बजे, फिर मौसम अपडेट आए और फिर Spotify पर आपका पसंदीदा म्यूजिक चले।
5. स्क्रीन रिकॉर्डिंग का असली फायदा
ऑनलाइन क्लास, बुकिंग कन्फर्मेशन या तकनीकी समस्या को शेयर करने में स्क्रीन रिकॉर्डिंग बेहद काम आती है। इसे प्रूफ के रूप में भी यूज किया जा सकता है।
ये छोटे-छोटे फीचर्स आपके स्मार्टफोन को और भी स्मार्ट बना सकते हैं। बस जरूरत है इन्हें समझने और सही तरीके से इस्तेमाल करने की, तो अगली बार जब भी फोन चलाएं तो इन फीचर्स को जरूर ट्राय कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications