Home
How to

एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ये 5 सीक्रेट फीचर नहीं जानते होंगे आप

By Devesh Jha

स्मार्टफोन अब हर इंसान की जरूरत बन चुका है, खासकर एंड्रॉइड फोन। एंड्रॉइड स्मार्टफोन की पॉपुलरिटी की एक वजह ये भी है कि ये स्मार्टफोन हर कीमत और फीचर्स के साथ उपलब्ध होते हैं।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई सारे फीचर्स होते हैं, जिनके जरिए लोग कई कामों को अपने मोबाइल के जरिए ही निबटा लेते हैं और उन्हें इससे काफी सुविधा मिलती है। फिर भी स्मार्टफोन में ऐसे कई सारे फीचर्स होते हैं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं और उनका उपयोग भी नहीं कर पाते हैं।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ये 5 सीक्रेट फीचर नहीं जानते होंगे आप

आज हम आपको इस आर्टीकल में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ऐसे ही कुछ सीक्रेट फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप पहले न जानते हों। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फीचर्स...

1. चुनिंदा लोगों के कॉल ही कर सकते हैं पिक (Attend calls only from selected people)

1. चुनिंदा लोगों के कॉल ही कर सकते हैं पिक (Attend calls only from selected people)

जब आपको किसी नंबर से फालतू के कॉल्स या मैसेज आते हैं तो आपको डिस्टर्बेंस होती है। डिस्टर्ब ना होने के लिए हम ‘Do not disturb' फीचर का इस्तेमाल करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन में डू नॉट डिस्टर्ब फीचर का उपयोग करने के लिए एक "Priority" मोड होता है। इस मोड के जरिए आप अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में प्राइवेसी लगा देता है। आसान शब्दों में आप अपने हिसाब से उन लोगों के कॉल्स से डिस्टर्ब होने से बच सकते हैं जिन्हें आप लेना नहीं चाहते।

2. घर आते ही अपने आप अनलॉक हो जाएगा स्मार्टफोन (Unlock your phone automatically when you step inside your home)

2. घर आते ही अपने आप अनलॉक हो जाएगा स्मार्टफोन (Unlock your phone automatically when you step inside your home)

स्मार्टफोन में एक स्मार्ट लॉक का सिस्टम होता है। इसे स्मार्ट लॉक किसी स्मार्ट कारण के वजह से ही कहा जाता है। इस लॉक का इस्तेमाल करके आप किसी खास जगह को लिस्टेड कर सकते हैं, जहां आपका फोन लॉक या अनलॉक हो जाए। उदाहरण के तौर पर अगर आपको अपना घर अपने फोन के लिए विश्वसनीय स्थान लगता है, तो आप इसे लिस्ट में डाल सकते हैं। इसके बाद जैसे ही आप अपने घर के अंदर कदम रखेंगे आपका फोन ऑटोमेटिक अनलॉक हो जाएगा।

3. फोन पर विज्ञापनों को करें बंद (Say no to personalized ads)

3. फोन पर विज्ञापनों को करें बंद (Say no to personalized ads)

स्मार्टफोन में आने वाले पर्सनलास्ड एड्स को आप बंद कर सकते हैं। स्मार्टफोन का प्रयोग करते समय हमें एड से काफी परेशानी होती है। हम जब कोई जरूरी काम कर रहे हो और तभी कोई एड आ जाए तो हम डिस्टर्ब होते हैं। लिहाजा आप अपने फोन से ही इसे बंद कर सकते हैं. इसके लिए आप सेटिंग में जाए --> गूगल --> एड्स --> एनेबल (Enable). इस प्रक्रिया को करने के बाद ही आपके फोन में पर्सनलास्ड एड आने बंद हो जाएंगे।

4. दिल की धड़कर कर सकता है ट्रेक (Keep track of your heart rate)

4. दिल की धड़कर कर सकता है ट्रेक (Keep track of your heart rate)

अगर आप अपना हर्ट बीट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं किसी डॉक्टर के पास या किसी खास मशीन को लाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपका स्मार्टफोन ही काफी है। आप अपने स्मार्टफोन से ही अपने दिल की धड़कन नाप सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से ‘Instant Heart Rate' एप डाउनलोड करना पड़ेगा। इस एप को डाउनलोड करने के बाद इसकी शुरुआत करें। वहां मौजूद कैमरे के लेंस पर अपना इंडेक्स फिंगर रखें और अपना हर्ट बीट यानी दिल की धड़कन नापें।

5. आंखों के लिए स्क्रीन मैग्नीफायर (Use screen magnifier)

5. आंखों के लिए स्क्रीन मैग्नीफायर (Use screen magnifier)

अगर आप आई साइट यानी आंखों की रोशनी कम हैं, तो इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में एक खास व्यवस्था कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रीन मैग्नीफायर काफी मददगार साबित होगा। स्क्रीन मैग्नीफायर की सुविधा चालू करने के लिए आप नीचे लिखी प्रक्रिया को फॉलो करें। "Settings" में जाएं -> "Accessibility" पर क्लिक करें -> "Magnification" पर क्लिक करें। बस, इस प्रोसेस को फॉलो करते ही आपके स्मार्टफोन में स्क्रीन मैग्नीफायर का फायदा उठा सकते हैं। इससे आपके आंखों के ऊपर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Not many of the Android users are aware of the features which are hidden in their smartphone. In the end, they end up not using most of these hidden features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X