5 पक्के साइन: आपका जियो सिम एक्टिवेट हुआ या नहीं!
रिलायंस जियो के फ्री ऑफर्स का लाभ हर कोई चाहता है। यही कारण है कि रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर आपको सिम के घंटों या फिर दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लम्बी कतारें हैं तो कई स्टोर पर नो स्टॉक का नोटिस लगा है। यही कारण है कि रिलायंस जियो 4जी सिम के एक्टिवेशन में ज्यादा समय लग रहा है।
रिलायंस जियो सिम को एक्टिवेट करना भी उतना ही आसान है जितना किसी अन्य सिम को एक्टिवेट करना है। जियो की बढ़ रही डिमांड का थोड़ा असर हो रहा है, सिम एक्टिवेट नहीं हो पा रहा है। हालाँकि कई यूज़र्स को इस दिक्कत सामना नहीं करना पड़ा है।
यदि आप भी सिम लेना चाहते हैं या फिर जियो सिम को लिए हुए काफी वक़्त हो गया है और आपको लगता है सिम एक्टिवेट नहीं हुआ है तो आप ऐसे पता लगा सकते हैं कि आपका रिलायंस जियो सिम एक्टिवेट हुआ या नहीं।
सिग्नल चेक करें
ये सिम एक्टिवेट हुआ या नहीं यह चेक करने का सबसे आसान तरीका है। अपन मोबाइल में सिग्नल को समय समय पर चेक करते रहें। आपको पता चल जाएगा कि आपका सिम एक्टिवेट हुआ या नहीं।
मोबाइल डाटा यूज़ करें
दूसरा तरीका है, अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें। अपने फोन में इंटरनेट इस्तेमाल करें और कुछ वेब पेज या एप इंस्टॉल करने की कोशिश करें।
अल्टरनेटिव नंबर पर मैसेज देखें
रिलायंस सिम को लेते हुए आपने स्टोर में एक अल्टरनेटिव नंबर उपलब्ध कराया होगा। तो जब भी आपका सिम एक्टिवेट होगा आपको एक मैसेज प्राप्त होगा, कि आपका सिम एक्टिवेट हो चुका है।
मायजियो एप खोलें
आप अपने जियो सिम के एक्टिवेशन को किसी जियो एप को डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। आप ये एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप जियो एप में साइन इन कर पाए तो इसका मतलब है आपका सिम एक्टिवेट हो चुका है।
1977 पर कॉल करें
आपको आपके अल्टरनेटिव नंबर एक मैसेज मिलेगा जिसमें आपको 1977 पर कॉल करने को कहा जाएगा। जिसका मतलब है कि आपका जियो सिम एक्टिवेट हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications








