फोन की बैटरी खुद डैमेज कर रहे हैं आप! ये आम मिथक हैं वजह
Smartphone battery myths: अगर हम आपसे कहें कि आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को खुद डैमेज कर रहे हैं। क्या आप इस पर यकीन करेंगे- शायद नहीं... कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें हम अनजाने में बार-बार कर रहे होते हैं और हमें लगता है कि ये सब नॉर्मल ही तो है।
अगर आपको भी ऐसा लगता है तो थोड़ा रुकिए। क्योंकि ऐसा करना 'रिस्की' हो सकता है और आपकी बैटरी सालों की जगह कुछ महीनों में ही खराब हो सकती है। आइए उन कॉमन मिथकों के बारे में जानते हैं, जो लगती सही हैं लेकिन उनसे नुकसान ही होता है।

1. बैकग्राउंड ऐप क्लीन करने से बैटरी बचती है?
बैटरी से जुड़ी सबसे आम मिथकों में से एक यह है कि आपके फोन पर जितने ज्यादा ऐप खुले होंगे, उतनी ही ज्यादा बैटरी खर्च होगी। हालांकि, आजकल जो मॉडर्न फोन आ रहे हैं उनके साथ ऐसा नहीं है। क्योंकि इनमें ऐप बंद कर देने पर प्रोसेस खुद ही बंद हो जाता है। यह मिथक एक दशक पुराने फोनों के लिए सही हो सकता है।
2. ओवरचार्जिंग से बैटरी खराब हो सकती है?
बैटरी बचाने से जुड़ा एक और आम मिथक है जिससे आपको दूर रहना चाहिए, वह यह है कि अपने फोन को ओवरचार्ज करने से बैटरी की हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। मॉडर्न स्मार्टफोन में बिल्ट-इन मैकेनिज्म दिया जाता है, जो ओवरचार्ज होने पर चार्जिंग को ऑटोमेटिक रोक देता है। पहले के समय में डिवाइस को लंबे समय तक चार्ज पर रखने पर बैटरी ज्यादा गर्म हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता।
3. थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल
ज्यादातर लोग अपने फोन को बॉक्स में आने वाले चार्जर से चार्ज करते हैं, क्योंकि स्मार्टफोन कंपनी दावा करती है कि थर्ड-पार्टी या अनऑफिशियल पावर ब्रिक से फोन चार्ज करने से बैटरी खराब हो सकती है। इसका मतलब है कि आपको कंपनी का चार्जर खरीदना जरूरी नहीं है, बल्कि जरूरी है कि आप अच्छी क्वालिटी वाला चार्जर खरीदें। चाहे वह किसी भी ब्रांड का हो।
4. वाई-फाई और ब्लूटूथ ऑन रखना
एक और अफवाह जो सालों से चली आ रही है, वह यह है कि आपके फोन का वाई-फाई और ब्लूटूथ चालू रखने से आपके स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होती है। यह एक दशक से भी ज्यादा पहले सच था, लेकिन तकनीक में प्रगति और Android और iOS के ऑप्टिमाइजेशन के साथ, अब ऐसा नहीं है। इन्हें बंद करने से आपको स्क्रीन पर कुछ मिनट बिताने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह अंतर बहुत कम है।
5. चार्ज करने से पहले पूरी बैटरी खत्म करना
बैटरी से जुड़ा यह मिथक पूरी तरह से झूठ है। असल में, आपको अपने फोन को जब भी संभव हो, शून्य प्रतिशत पर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे फिर से चार्ज करने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होगी।
अगर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इसे 20 प्रतिशत से कम पर खत्म न होने दें।


Click it and Unblock the Notifications








