Home
How to

क्‍या नया स्‍मार्टफोन या टैब लेने जा रहे हैं तो जरा ध्‍यान दें?

अगर आप अपने पुराने पीसी और स्‍मार्टफोन से बोर हो चुके हैं और नया टैबलेट या स्‍मार्टफोन लेने का विचार बना रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। भले ही आप कोई भी कंपनी का टैबलेट और स्‍मार्टफोन खरीदें लेकिन उसमें दिए गए फीचर, हार्डवेयर और सॉफ्वेयर को परखना बेहद जरूरी है।

टैब में जहां आप बड़ी स्‍क्रीन में ई मेल, वेब ब्राउजिंग और मूवी देख सकते हैं वहीं स्‍माटफोन को कैरी करने के साथ कॉलिंग भी कर सकते हैं। दोनों के अपने अपने फायदे हैं। अक्‍सर हम एक टैबलेट और स्‍मार्टफोन के फीचरों से ज्‍यादा उसकी फिनिशिंग और ब्रांड को देखते हैं लेकिन जरूरी नहीं बाहर से देखने में जो टैबलेट या फिर स्‍मार्टफोन अच्‍छा हो उसकी परफार्मेंस भी उतनी ही अच्‍छी हो।

कौन सी बाते है जो टैबलेट खरीदते समय जरूरी है

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

टैबलेट और स्‍मार्टफोन खरीदने से पहले इस बात को जांच लें कि उसमें कौन सा ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। वैसे इस समय गूगल का एंड्रायड जैली बीन सबसे लेटेस्‍ट ओएस है। मार्केट में इसके अलावा आईओएस, ब्‍लैकबेरी और विंडो ओएस टैबलेट और स्‍मार्टफोन उपलब्‍ध हैं।

स्क्रीन साइज

स्क्रीन साइज

बाजार में 3 इंच से लेकर 10 इंच की स्क्रीन वाले टैबलेट और स्‍मार्टफोन उपलब्ध है और टैबलेट का स्क्रीन साइज 7 इंच है और स्‍मार्टफोन की 4 इंच इसलिए जब भी कोई स्‍मार्टफोन या फिर टैब खरीदें उससे पहले यह तय कर ले कि आपको कितने साइट के स्‍मार्टफोन और टैबलेट की जरूरत है अगर आपको इंटरनेट नेट सफिंग के साथ मूवी भी देखना चाहते हैं तो बड़ी स्‍क्रीन का स्‍मार्टफोन और टैबलेट सही रहेगा।

ब्रांड

ब्रांड

ऑपरेटिंग सिस्टम और स्क्रीन साइज के बाद बारी आती है ब्रांड की, स्‍मार्टफोन हो या फिर टैबलेट कौन सी कंपनी कम कीमत में अच्‍छा टैबलेट और मोबाइल दे रही है ये उसके फीचरों के अलावा देखना काफी जरूरी रहता है। जैसे कुछ कंपनियां टैबलेट्स और स्‍मार्टफोन के साथ एक्सट्रा एसेसिरीज जैसे स्क्रीन गार्ड, केसिंग और बैग फ्री में देती हैं जबकि कुछ कंपनियां केवल टैबलेट ही देती हैं।

एप्लीकेशन

एप्लीकेशन

टैबलेट और स्‍मार्टफोन खरीदने से पहले इस बात की जांच कर लें कि जो भी डिवाइस आप खरीदने जा रहे हैं उसके कौन-कौन से एप्लीकेशन प्री लोडेड है और कौन सी एप्‍लीकेशन रन कर सकते है। वैसे आप ज्‍यादातर एप्‍लीकेशन गूगल प्‍ले और आईओएस स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

कनेक्‍टीविटी

कनेक्‍टीविटी

डिवाइस में कनेक्‍टीविटी का ऑप्‍शन जरूर चेक कर लें। जैसे वाईफाई, डॉगल सपोर्ट, सिम कनेक्‍टीविटी कहीं ऐसा न हो आपके टैबलेट में केवल वाईफाई ही हो और आप उसमें डॉगल सपोर्ट की उम्‍मीद कर रहे हों।

बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ

स्‍मार्टफोन और टैबलेट खरीदने से पहले उसकी बैटरी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्‍त कर लें कि उसमें कितनी पॉवरफुल बैटरी दी गई है। अगर आप ज्‍यादा ट्रेवलिंग करते हैं तो 4,000 एमएएच की बैटरी चुनें ताकि आपकी डिवाइस ज्‍यादा देर तक चल सके।

भार

भार

टैबलेट और या फिर स्‍मार्टफोन अगर उसे कैरी करने में दिक्‍कत हो तो फिर वो किस काम का क्‍योंकि स्‍मार्टफोन तो एक ऐसी डिवाइस है जिसमें हम हमेशा कैरी करते है। साधारण तौर पर टैबलेट का वेट 300 ग्राम से लेकर 700 ग्राम के बीच होता है वहीं स्‍मार्टफोन का वेट 100 से 120 ग्राम के बीच होता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X