Android छोड़ iPhone लेने की सोच रहे हैं? तो इन बातों को दिमाग में छाप लें, फायदे में रहेंगे
Android to iPhone: अगर आप Android स्मार्टफोन से iPhone पर शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों को पहले ही जेहन में बिठा लेना चाहिए। क्योंकि ये कोई छोटा फैसला नहीं है।
iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म्स काफी अलग हैं, और अचानक बदलाव कई बार यूजर्स को कन्फ्यूज कर देता है। इसलिए बेहतर होगा कि स्विच करने से पहले कुछ जरूरी बातें ध्यान में रख लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

1. डाटा ट्रांसफर करना इतना आसान नहीं
Android से iPhone पर डेटा ट्रांसफर करने के लिए Apple की 'Move to iOS' ऐप मौजूद है, लेकिन यह हर बार 100% स्मूद ट्रांसफर की गारंटी नहीं देती। कॉल लॉग, ऐप डेटा, कुछ फाइल फॉर्मेट्स या कस्टम फोल्डर शायद पूरी तरह ट्रांसफर न हो पाएं।
2. iPhone में WhatsApp बैकअप गूगल ड्राइव से नहीं होता
एंड्रॉइड फोन में WhatsApp चैट्स गूगल ड्राइव में बैकअप होती हैं, जबकि iPhone iCloud का इस्तेमाल करता है। यानी अगर आपने एंड्रॉइड से iPhone में शिफ्ट किया और वॉट्सऐप बैकअप Google Drive पर है, तो उसे सीधा iPhone में रिस्टोर नहीं किया जा सकता। इसके लिए थर्ड-पार्टी टूल्स की जरूरत पड़ सकती है।
3. iOS सिस्टम कस्टमाइजेशन कम देता है
एंड्रॉइड की सबसे बड़ी खूबी इसकी कस्टमाइजेशन है। आप होम स्क्रीन, विजेट्स, ऐप आइकन सब कुछ अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। वहीं iPhone में यह आजादी बहुत सीमित होती है। अगर आप ज्यादा ट्यूनिंग पसंद करते हैं, तो iOS थोड़ा कंट्रोल्ड लगेगा।
4. महंगी iPhone एक्सेसरीज
Android स्मार्टफोन्स में आपको चार्जर बॉक्स में मिल जाता है और एक्सेसरीज भी सस्ती होती हैं। वहीं iPhone में चार्जर, केस, एयरपॉड्स आदि सब कुछ अलग से खरीदना पड़ता है और इनकी कीमतें भी अधिक होती हैं, तो जेब ढीली करने के लिए मुस्तैद रहना पड़ेगा।
5. iOS में फाइल शेयरिंग के तरीके अलग
अगर आप फाइल्स को आसानी से शेयर करने के आदी हैं (जैसे Bluetooth, Xender, या SHAREit के जरिए), तो iPhone में ये चीजें सीमित हो जाती हैं। iPhone में AirDrop तो है, लेकिन वो सिर्फ Apple डिवाइसेज के बीच ही काम करता है। हालांकि इसकी स्पीड भी काफी सुपरफास्ट होती है।


Click it and Unblock the Notifications








