ये 5 टिप्स फॉलो करें, फ़ोन में दौड़ने लगेगा जीपीएस..!
आधुनिक युग स्मार्टफोन का है। यह हमारे जीवन को इतना अधिक प्रभावित कर रहा है कि इसकी मदद से हमारे अनेक काम मिनटों में हो जाते हैं। यहां तक कि इसके जीपीएस अर्थात् ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम द्वारा आप पूरे विश्व में कहीं भी अपनी स्थिति यानि लोकेशन को जांच सकते हैं। चूंकि जीपीएस सिस्टम सीधे सेटेलाइट से कनेक्ट होकर आपका मार्गदर्शन करता है।
अक्सर देखा गया है कि अधिकांश यूजर्स एंड्रायड मोबाइल में जीपीएस सिस्टम के स्लो होने की शिकायत करते हैं। वैसे तो मोबाइल के प्रोसेसर, रैम व मैमोरी पर जीपीएस सिस्टम की गति निर्भर करती है पर यदि आप इन टिप्स पर अमल करें तो आपके स्मार्टफोन का जीपीएस सिस्टम फास्ट हो जाएगा। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से GPS Status & Toolbo application ऐप इंस्टॉल करना होगा।
फोन में दौड़ेगा जीपीएस..!
अपने मोबाइल में सबसे पहले GPS Status & Toolbo application ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
फोन में दौड़ेगा जीपीएस..!
ऐप डाउनलोड करते समय इंटरनेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए। इसके लिए आप सारा डाटा रीसेट कर सकते हैं। ऐप में ऑटो डाउनलोड जीपीएस डाटा सेलेक्ट करें। अगर आप चाहें तो ऐप में पुराना डाॅटा री-डाउनलोड कर सकते हैं।
फोन में दौड़ेगा जीपीएस..!
ऐसे करके आप ऐप में एक घंटे से तीन दिन का ऑप्शन टाइम बढ़ा सकते हैं, ऐप से पुराना डाटा हटा सकते हैं व उसे रीसेट कर सकते हैं।
फोन में दौड़ेगा जीपीएस..!
ऐप के इंस्टॉल हो जाने के बाद अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर जीपीएस का फीचर ऑन कर दें। अब अपने मोबाइल के Menu>Settings>GPS &Sensors ऑप्शन में जाकर ।Auto download AGPS को टेप करके ऑन कर लें।
फोन में दौड़ेगा जीपीएस..!
Auto download GPS फीचर ऑन होते ही इंस्टॉल ऐप में स्वयं ऑटोमेटिक आवश्यक डाॅटा जैसे कि लोकेशन, एरिया मैप आदि डाउनलोड हो जाएगा। इसके साथ अन्य जरूरी जानकारियां भी स्मार्टफोन में सेव हो जाएगी। फिर जब भी आप जीपीएस इस्तेमाल करेंगे तो इन्हें खुलने में समय नहीं लगेगा। चूंकि ये पहले से ही आपके फोन में सेव होगी। अगर आप इन पांच टिप्स को अपनाते हैं तो निश्चित ही अपने मोबाइल की जीपीएस स्पीड को बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








