Home
How to

पीसी से आईफोन में फोटो ट्रांसफर करने के 5 आसान तरीके

By Super

अपने आम स्मार्टफोन से कंप्यूटर को कनेक्ट करना और कुछ डेटा ट्रांसफर करना कितना आसान लगता है ना। लेकिन iPhone के केस में यह इतना आसान नहीं है। अपने कंप्यूटर पर iPhone से फोटो ट्रांसफर करने के लिए आपको थोड़ा ट्रिकी होना पड़ेगा। एपल कंपनी का यह प्रोडक्ट लोगों के दिलों पर राज कर रहा है, इसके चाहने वाले लोग भी काफी हैं।

घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करें वोटर आईडी कार्ड!

लेकिन इसके फीचर्स को आसानी से परफोर्म करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। खासतौर पर डेटा ट्रांसफर के मामले में तो यह थोड़ा मुश्किल ही है। खैर इस मुश्किल को हम आसान कर देते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर से iPhone पर फोटो ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर itunes सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर लें। और वही करते जाइए

जो हम आपको यहाँ नीचे बता रहे हैं:

पीसी से आईफोन में फोटो ट्रांसफर करने के 5 आसान तरीके

iCloud: कंप्यूटर से iPhone पर फोटो ट्रांसफर करने के लिए आपको iCloud की जरूरत होगी। iCloud अकाउंट बना कर आप 5जीबी तक डेटा इसमें स्टोर कर सकते हैं। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी भले ही कम हो, लेकिंग यह यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस अकाउंट को किसी भी प्लेटफार्म से सर्फ़ किया जा सकता है। अपने पीसी से इसमें फोटो अपलोड कर देने के बाद iPhone पर भी यह प्रोग्राम इंस्टाल करलें। इससे आप फोटो को अपनी iPhone में ले पायेंगे।

पीसी से आईफोन में फोटो ट्रांसफर करने के 5 आसान तरीके

गूगल ड्राइव: यह भी डेटा स्टोरेज के विकल्प उपलब्ध कराता है। पीसी से iPhone में फोटो ट्रांसफर करने के लिए अपने फोटो पहले गूगल ड्राइव पर अपलोड कर दें। इसके बाद आपको अपने iPhone पर गूगल ड्राइव को इंस्टॉल करना होगा। ऐसा करके आप अपने iPhone पर जाएँ और गूगल ड्राइव को एक्सेस करके इसमें अपलोड किये गये फोटो का इस्तेमाल करें। देखिये है ना बहुत आसान।

पीसी से आईफोन में फोटो ट्रांसफर करने के 5 आसान तरीके

गूगल फोटोज: पिकासा की जगह लेने वाला यह प्रोग्राम आपकी मुश्किल को आसान कर सकता है। इसमें फोटो अपलोड करने के बाद आप इसे किसी भी प्लेटफार्म से उपयोग कर सकते हैं। यह iPhone और एंड्राइड दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इससे आप पीसी से iPhone में फोटो ट्रांसफर कर सकते हैं।

पीसी से आईफोन में फोटो ट्रांसफर करने के 5 आसान तरीके

iTunes सिंकिंग: यह एक सिंकिंग मैथड है। इसमें आप फाइलों को पीसी से ड्रैग करके iPhone पर जाकर ड्राप कर सकते हैं। यह मैथड भले ही सुनने में पारंपरिक लगे, लेकिंग इसकी उपयोगिता का कोई जवाब नहीं। सबसे ख़ास बात यह कि इसे उपयोग करना बहुत ही आसान है। बस शुरू में आपको इसके काम करने का तरीका सीखना होगा। इसके बाद आप फोटो ट्रांसफर करने में एक्सपर्ट हो जायेंगे।

पीसी से आईफोन में फोटो ट्रांसफर करने के 5 आसान तरीके

थर्ड पार्टी ऐप: फोटो ट्रांसफर करने के लिए आप कुछ थर्ड पार्टी ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं। इन्हीं ऐप्स में एक है, कॉपी ट्रांस मैनेजर। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप iOS पर डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं। यह नवीनतम iOS डिवाइस के साथ-साथ पुराने वर्जन पर भी काम करता है। इस ऐप का उपयोग करके पीसी से iPhone पर फोटो को ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही अपना अन्य डेटा भी इधर से उधर किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Transferring Photos from your Computer to iPhone can be tedious. Given, the walled garden of Apple. It is far more difficult to transfer Photos to your iPhone than it is to transfer photos o files to an Android device. This is also true for other iOs devices like iPads and iPods.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X