स्टूडेंट्स को 'स्मार्ट' बनाएंगे 7 AI टूल, कोई नहीं बताएगा ये टॉप सीक्रेट!
7 best AI tools: अगर आप स्टूडेंट हैं और इन टॉप 7 AI टूल्स के बारे में नहीं जानते तो भईया आप बहुत पीछे हैं दुनिया से... लेकिन अभी भी मौका है अपने दोस्तों के ग्रुप में सबसे टेकी और स्मार्ट बनने का। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ डालिए।
हम यहां टॉप 7 AI टूल्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके काम को बहुत आसान बना देंगे। मॉडर्न स्टूडेंट के लिए ये टूल बेहतरीन टूलकिट बन सकते हैं। लिस्ट में कॉम्पलेक्स कॉन्सेप्ट, समराइज टेंक्स्ट करने जैसे टूल शामिल हैं।

1. Notion AI
अगर आप क्लास नोट्स, असाइनमेंट और डेडलाइन्स को ट्रैक करने में परेशानी महसूस करते हैं, तो Notion AI आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। यह प्रोडक्टिविटी टूल आपको अपने प्रोजेक्ट्स को मैनेज करने, मुश्किल सब्जेक्ट्स को सरल बनाने और आपके नोट्स से समरी तैयार करने में मदद करता है। यह मानो आपकी पढ़ाई की दिनचर्या में एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है।
Notion AI से ग्रुप प्रोजेक्ट्स पर काम करना काफी आसान हो जाता है। एकमात्र कमी यह है कि इसका इंटरफेस शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, खासकर नए यूजर्स के लिए।
2. ChatGPT
अगर आपके पास कोई सवाल है, तो चैटजीपीटी के पास शायद उसका जवाब है। OpenAI का ChatGPT एक बातचीत करने वाला AI चैटबॉट है जो लगभग हर चीज में आपकी मदद कर सकता है, जैसे टेक्स्टबुक की समरी बनाना, Essay के विचार देना, कठिन विषयों को समझाना और कोडिंग में मदद करना।
फ्री वर्जन में आपको GPT-3.5 तक की सुविधा मिलती है, जो पहले से ही काफी पावरफुल है। इसके अलावा OpenAI ने अब ChatGPT में एक नया 'स्टडी मोड' जोड़ा है, जो 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
3. Grammarly
चाहे आप एक टर्म पेपर लिख रहे हों या अपने प्रोफेसर को ईमेल भेज रहे हों, Grammarly आपकी मदद के लिए तैयार है। यह AI-पावर्ड ग्रामर टूल आपकी लेखन की गलतियां चेक करता है, जटिल वाक्यों को दोहराने में मदद करता है और यहां तक कि प्लैगरिज्म की भी जांच करता है। फ्री वर्जन बेसिक ग्रामर और क्लैरिटी के लिए काफी अच्छा है।
4. Canva for Education
प्रेजेंटेशन और विजुअल्स से जुड़ा काम निपटाने के लिए Canva अच्छा टूल हो सकता है। Canva for Education एक एआई-बेस्ड डिजाइन प्लेटफॉर्म है। इसमें ढेरों टेम्पलेट्स की लाइब्रेरी है। यह Google Classroom जैसे टूल्स के साथ अच्छी तरह इंटिग्रेट होता है।
5. Mind the Graph
अगर आप एक साइंस के छात्र हैं, तो Mind the Graph शानदार टूल है। बशर्ते, आपको इस्तेमाल करना आना चाहिए। यह एक एआई-पावर्ड इलस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म है जो खासतौर पर बायोलॉजी, मेडिसिन या केमिस्ट्री के छात्रों को रिपोर्ट्स और प्रेजेंटेशन के लिए शानदार विजुअल्स बनाने में मदद करता है।
6. AskYourPDF
क्या आपने कभी परीक्षा की रात 300 पेज की किताब देखकर सोचा है- मैं ये सब नहीं पढ़ सकता? ऐसे में AskYourPDF आपकी मदद कर सकता है। यह एआई टूल PDF डॉक्युमेंट्स को पढ़ता है और उन्हें स्पष्ट व सरल तरीके से समराइज कर देता है। इसमें AI Essay Writer और PDF Merger जैसी सुविधाएं भी हैं।
7. Google का NotebookLM
Google का NotebookLM ऐसा है जैसे आपके पास एक स्मार्ट रिसर्च असिस्टेंट हो। यह उन कंटेंट के साथ काम करता है जो आपके लिए जरूरी हैं। आप इसमें डॉक्युमेंट्स, वेबसाइट्स और यहां तक कि YouTube वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








