स्मार्टफोन से कैसे लें हाई रेज्यूलेशन तस्वीरें
सोचिए जब स्मार्टफोन नहीं था, तो तस्वीरें लेने में कितनी ज्यादा दिक्कत होती होगी। लोगों के पास फ्लैश वाले रील डालने वाले कैमरा थे जिनकी तस्वीरों को सॉफ्टवेयर की मदद से एडिट किया जाता था। लेकिन अब डिजीटल इरा में सबकुछ बदल गया है।

लेटेस्ट स्मार्टफोन में आप अच्छी तस्वीरों को खींचने के साथ-साथ उन्हें एडिट भी कर सकते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन से हाईमेगापिक्सल वाली तस्वीरों को लेना चाहते हैं तो इन टिप्स को ध्यान में रखें:
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
फाइन बैलेंस के लिए ग्रिडलाइन्स का इस्तेमाल करें
अगर आप अच्छी तस्वीरों को लेना चाहते हैं तो रूल्स ऑफ थर्ड के आधार पर ग्रिडलाइन्स का इस्तेमाल करें। इससे तस्वीर अच्छी आती है।
निगेटिव स्पेस लाएं
अगर आप अच्छी तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं तो आप निगेटिव स्पेस को भी यूज कर सकते हैं जिसे आप व्हाइट स्पेस का नाम भी दे सकते हैं लेकिन ऐसा तभी करें जब बैकग्राउंड अच्छा हो या बारिश हो रही हो।
रिफ्लेक्शन का इस्तेमाल
आप चाहें तो रिफ्लेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, फोटोग्राफी में रिफ्लेक्शन कमाल दिखा देता है। इसके लिए शीशे, पानी या लाइट का यूज करें।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
लीडिंग लाइन का प्रयोग
लीडिंग लाइन का प्रयोग, तस्वीर को बेहद सुंदर बना देता है। फिर वो चों हॉरीजेन्टल हो या वर्टिकल। एक बार आप भी लींडिग लाइन को ट्राई करके देखें।
दोहराते पैटर्न
आप अक्सर किसी इमारत की ऐसी तस्वीर को देखें जिसमें सबकुछ एक जैसा ही हो, सारे फ्लोर एक जैसे हों, तो आपको वो लुभाता है। यही ट्रिक आप भी आजमा सकते हैं और डबल पैटर्न को यूज कर सकते हैं।
जूमन इन न करें
हाई पिक्सल वाली तस्वीर लेना हो, तो कभी भी जूम इन न करें। इससे पिक्चर की क्वालिटी खराब हो जाती है।
एडिट करने से न कतराएं
आप तस्वीर को एडिट करने से न कतराएं। आप उसे बिना परवाह के एडिट कर दें। कई बार एडीटिंग करने से तस्वीरों को एक नया लुक भी मिल जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








