Home
How to

पेड एप को फ्री में इंस्‍टॉल करने की प्रक्रिया

By Aditi Pathak

एंड्रायड, अब तक का सबसे बेस्‍ट ओएस है जिसे स्‍मार्टफोन और टेबलेट पर ऑपरेट किया जाता है। एंड्रायड में उपलब्‍ध, प्‍ले स्‍टोर सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया जाने वाला फीचर एप मार्केट है। प्‍ले स्‍टोर में उपलब्‍ध एप मुख्‍य रूप से दो प्रकार होते हैं - पेड और फ्री।

पेड एप को फ्री में इंस्‍टॉल करने की प्रक्रिया

फ्री एप को आप बिना पेमेंट के ही इंस्‍टॉल कर सकते हैं लेकिन पेड एप के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे, क्‍योंकि इनमें इतने ज्‍यादा फीचर्स होते हैं कि डेवलेपर को इन्‍हें बनाने में काफी फंडिंग करनी पड़ती है।

लेकिप अब कई ऐसी कम्‍पनियां आ गई हैं जो ऐसी पेड एप को भी फ्री में प्रदान कर रही हैं ताकि किसी प्रकार की कोई समस्‍या न हों। आइए डालते हैं एक नजऱ कि ऐसा किस प्रकार संभव है:

थर्ड पार्टी एप इंस्‍टॉलेशन को स्‍वीकृत करना -

सामान्‍य एंड्रायड फोन, यूजर को थर्ड पार्टी एप इंस्‍टॉल करने की अनुमति नहीं देता है लेकिन कुछ ऐसे प्‍लेटफॉर्म हैं जिनमें यह सुविधा दी गई है। अगर आप थर्ड पार्टी एप को इंस्‍टॉल करना चाहते हैं तो इसे फॉलो करें-

Go to Menu >> Settings >> Security. Check on "Unknown Sources"

पेड एप को फ्री में इंस्‍टॉल करने की प्रक्रिया

इस प्रकार आप थर्ड पार्टी एप को इंस्‍टॉल कर सकते हैं। आप इसकी मदद से एपीके पैकेज को भी अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए, एपटॉयड सबसे अच्‍छा एप है जो कि पेड एप भी फ्री में प्रदान करता है। आइए जानते हैं आप किस प्रकार प्‍ले स्‍टोर की तरह एपोटायड से थर्ड पार्टी एप का लाभ उठा सकते हैं:

स्‍टेप - 1: अपने स्‍मार्टफोन में बेव ब्राउजर को ओपन करें और टाइप करें - m.aptoide.com। इस यूआरएल को टाइप करने के बाद आपको पेज दिखेगा।

स्‍टेप - 2: जब आपके सामने पेज ओपन हो जाएं, तो एपीके फाइल के माध्‍यम से एपटायड को क्लिक करके इंस्‍टॉल कर लें।

स्‍टेप - 3: डाउनलोड एप को इंस्‍टॉल करने के लिए पैकेज मैनेजर को लांच करें और अगर किसी मामले में आपके पास कोई अन्‍य एपीके फाइल है तो एक मेन्‍यू पॉप अप, आपसे फाइल का चयन करने के लिए कह सकता है।

स्‍टेप -4 : इंस्‍टॉल करने के बाद, एपटायड एप स्‍टोर को ओपन करें।

स्‍टेप - 5: जब सबकुछ सेट हो जाता है, सीधी ओर पर सबसे ऊपर बने एप को सर्च करें। अगर किसी मामले में, एप पॉप आउट नहीं होती है तो सर्च मोर ऑप्‍शन को सेलेक्‍ट करें।

स्‍टेप - 6: अगर आपको मनचाही एप मिल जाती है तो एक डायलॉग बॉक्‍स ओपन होगा, जो कि आपसे एप इंस्‍टॉन को कन्‍फर्म करने के लिए पूछेगा। आपको सिर्फ इस पर क्लिक करना होगा।

स्‍टेप - 7: इस बीच, यह आपको फिर से किसी विशेष एप रिपोजिटरी को जोड़ने का संकेत देगा। आप आगे बढ़ जाएं, अगर आपको उसे इंस्‍टॉल करना हो; अन्‍यथा छोड़ दें।

स्‍टेप - 8: अंत में, पैकेज मैनेजर, आपके स्‍मार्टफोन में एप को इंस्‍टॉल करेगा। आप ओके पर क्लिक करके प्रकिया को आगे बढ़ाएं।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Obviously, the Android platform is one of the best in the mobile application with a sea of applications in varieties of the category. Further, Google Play Store has been the popular app market for the Android smartphones and tablets, but it ain't the only one in the market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X