Home
How to

साल खत्म होने से पहले निपटाएं Aadhaar से जुड़े जरूरी काम, UIDAI ने जारी की नई एडवाइजरी

Aadhaar-PAN Linking: जैसे-जैसे साल अपने अंतिम महीनों में प्रवेश करता है, लोग फिर से उन जरूरी सरकारी कामों की ओर ध्यान देने लगते हैं जिन्हें सालभर टालते रहते हैं और इन्हीं में से एक है Aadhaar डिटेल्स अपडेट करना और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से उसे सही तरह लिंक करना।

सरकार और UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक बार फिर सभी भारतीयों को याद दिलाया है कि उनका आधार डेटा बिल्कुल सही होना चाहिए और जहां ज़रूरी हो, वहां समय पर लिंक भी होना चाहिए।

 UIDAI ने जारी की Aadhaar से जुड़ी नई एडवाइजरी

PAN-Aadhaar लिंक करने की आखिरी डेट

सबसे महत्वपूर्ण बात PAN को Aadhaar से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। हालांकि यह समय दूर लग सकता है, लेकिन UIDAI की नई चेतावनी साफ-साफ बताती है कि इस प्रक्रिया को आखिरी समय तक बिल्कुल न टालें। हर साल की तरह, इस बार भी बड़ी संख्या में लोग डेडलाइन के ठीक पहले पोर्टल्स पर भीड़ लगाते हैं और कई बार सर्वर स्लो होने से परेशान हो जाते हैं।

UIDAI की इस ताजा एडवाइजरी का मकसद यही है कि नागरिक समय रहते अपने Aadhaar रिकॉर्ड की जांच और अपडेट कर लें, ताकि आगे किसी भी सरकारी काम में रुकावट न आए।

घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें e-Aadhaar

अगर आपने अभी तक अपना डिजिटल आधार नहीं डाउनलोड किया है, तो यह काम सिर्फ दो मिनट में पूरा हो जाता है, बस आपका रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पास होना चाहिए।

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।
  • 'My Aadhaar' सेक्शन में जाएं और 'Download Aadhaar' ऑप्शन चुनें।
  • यहां आपको तीन विकल्प-Aadhaar Number, Enrollment ID (EID) और Virtual ID (VID) मिलेंगे।
  • अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी एक विकल्प चुनें।
  • नंबर दर्ज करें और captcha भरें।
  • अब 'Send OTP' पर क्लिक करें।
  • ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत आता है।
  • ओटीपी डालते ही आपका e-Aadhaar PDF तुरंत डाउनलोड हो जाएगा।

ध्यान रखें कि यह PDF फाइल पासवर्ड-प्रोटेक्टेड होती है। इसका पासवर्ड बहुत आसान है। आपके नाम के पहले चार CAPITAL अक्षर + आपका जन्म वर्ष (YYYY) , आपको ये फॉलो करना है।

इस तरह आप बिना किसी दिक्कत के आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे बैंकिंग, KYC या अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में स्वीकार किया जाता है।

ऑनलाइन ऐसे लिंक करें PAN और Aadhaar

अगर अभी तक आपका PAN और Aadhaar लिंक नहीं है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी है। आयकर विभाग ने यह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिससे कुछ ही मिनट में काम पूरा हो सकता है।

  • अपने ब्राउजर में incometax.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर 'Quick Links' सेक्शन में 'Link Aadhaar' का विकल्प मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद अपनी PAN संख्या, Aadhaar संख्या और Aadhaar पर दर्ज पूरा नाम दर्ज करें।
  • जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए, नहीं तो लिंकिंग रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है।
  • कई मामलों में Aadhaar-PAN लिंकिंग के लिए छोटी सी फीस देनी होती है।
  • इसे आप UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पे कर सकते हैं।
  • पेमेंट पूरा होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाती है।

कुछ समय बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज या ईमेल प्राप्त होगा कि आपका PAN और Aadhaar सफलतापूर्वक लिंक हो चुका है। यह लिंकिंग सरकार द्वारा अनिवार्य की गई है, और न करने पर बैंकिंग व टैक्स से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।

UIDAI का संदेश साफ

UIDAI लगातार नागरिकों से अपील कर रहा है कि Aadhaar से जुड़ी हर अपडेट जल्द से जल्द कर लें, चाहे वह एड्रेस अपडेट हो, फोटो अपडेट हो, मोबाइल नंबर लिंक करना हो या फिर PAN लिंकिंग जैसी अनिवार्य प्रक्रिया हो।

अक्सर देखा गया है कि लोग डेडलाइन के आखिरी हफ्ते में इन कामों को पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिसके चलते पोर्टल्स पर लोड बढ़ जाता है और कई बार सिस्टम स्लो या अनresponsive हो जाता है।

इसलिए UIDAI की सलाह है कि Aadhaar अपडेट और PAN लिंकिंग आज ही कर लें, ताकि आगे कोई परेशानी न आए। जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा है, ये काम समय पर पूरे करना आपकी डिजिटल पहचान को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Aadhaar–PAN Linking Deadline Nears: Here’s How to Update and Download Aadhaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X