अब Aadhaar रखें पर्स में! जानिए क्या है Aadhaar PVC Card और कैसे मंगवाएं घर बैठे
अगर आप अपने आधार कार्ड को पर्स में आसानी से रखना चाहते हैं और बार-बार पेपर प्रिंट खराब होने से परेशान हैं, तो Aadhaar PVC Card आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह आधार का क्रेडिट-कार्ड साइज वाला मजबूत व सुरक्षित वर्जन है, जिसे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।
यह दिखने में क्रेडिट व डेबिट कार्ड की तरह होता है। पानी में भीगने पर भी यह सेफ रहता है। बहुत लोगों को इसे मंगवाने का तरीका नहीं पता है। ऐसे में हम आपको पीवीसी आधार ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं।

क्या है Aadhaar PVC Card?
Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar PVC Card एक टिकाऊ, प्लास्टिक (PVC) से बना कार्ड है। इसमें वही जानकारी होती है जो आपके e-Aadhaar या आधार लेटर में होती है। यह पूरे भारत में पहचान प्रमाण के रूप में पूरी तरह वैध है।
इस कार्ड में कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे
सिक्योर QR कोड
- होलोग्राम
- माइक्रोटेक्स्ट
- घोस्ट इमेज
- गिलोच पैटर्न
- इश्यू डेट और प्रिंट डेट
क्या Aadhaar PVC Card अलग है?
नहीं, Aadhaar PVC Card और मूल आधार (पेपर लेटर या e-Aadhaar) में वैधता के लिहाज से कोई अंतर नहीं है। यह सिर्फ ज्यादा मजबूत, कॉम्पैक्ट और सुरक्षित फॉर्मेट है।
Aadhaar Letter और PVC Card में क्या अंतर है?
Aadhaar Letter: लैमिनेटेड पेपर बेस्ड डॉक्यूमेंट, जो नामांकन या अपडेट के बाद जारी होता है।
Aadhaar PVC Card: प्लास्टिक बेस्ड, क्रेडिट कार्ड साइज, ज्यादा टिकाऊ और कई सुरक्षा फीचर्स के साथ।
दोनों दस्तावेज पहचान प्रमाण के रूप में समान रूप से मान्य हैं।
कैसे मंगवाएं Aadhaar PVC Card?
Aadhaar PVC Card को आप घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - uidai.gov.in
- Order Aadhaar PVC Card विकल्प चुनें।
- अपना Aadhaar Number, Virtual ID (VID) या Enrollment ID दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
- ₹50-₹75 (GST और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- 10-15 कार्य दिवस के भीतर कार्ड आपके पते पर इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट से पहुंच जाएगा।
- आप चाहें तो mAadhaar मोबाइल ऐप के जरिए भी ऑर्डर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








