Home
How to

इन आसान तरीकों को फॉलो कर Aadhar Card की फोटो करें अपडेट, यहां जानिए सभी स्टेप्स

Aadhar Card Photo Update: आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। जिसकी जरूरत हमें अक्सर कई काम के दौरान पड़ती है। ये एक पहचान पत्र के तौर पर भी काम में आता है। पैन कार्ड बनवाना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो इसकी जरूरत होती है। लेकिन आधार कार्ड में लगी फोटो के कारण कई लोग इसे कहीं भी लगाने से झिझकते हैं, अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो अपनी खराब फोटो के कारण आधार को किसी के सामने देने में शर्माते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आसान प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप भी इजली आधार कार्ड में फोटो अपडेट कर सकेंगे। तो आइए आगे इस प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

 इन आसान तरीकों को फॉलो कर Aadhar Card की फोटो करें अपडेट, यहां जानिए

ऐसे अपडेट करें फोटो

अगर आप अपनी आधार कार्ड पर लगी फोटो को बदलवाना चाह रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने पास की आधार केंद्र पर जाना होगा, जहां इसे आसानी से बदलवा सकते हैं। आपको बता दें, आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने की फैसलिटी ऑनलाइन नहीं मिलेगी। इस लिए आपको इसे अपडेट कराने के लिए अपने नजदीकी आधार केंद्र पर ही जाना होगा। आधार कार्ड में फोटो के अलावा आप अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, घर का पता, मोबाइल नंबर से लेकर ई-मेल आईडी तक को अपडेट करा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही फिंगरप्रिंट भी अपडेट कर सकते हैं।

यहां जानें प्रक्रिया

सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद इसे लॉग इन करना होगा। यहां से अब आपको आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को भरकर अपने पास के आधार नामांकन केंद्र पर जमा करें। इसके बाद आधार केंद्र पर मौजूद कर्मचारी आपकी Biometric Details आपसे लेगा। इसके साथ ही आपकी नई फोटो भी लेगा। नई फोटो अपडेट कराने के लिए कर्मचारी आपसे 25 रुपये+GST लेगा। इसके बाद केंद्र से आपको URN के साथ एक स्लिप दी जाएगी। इस URN की मदद से आप चेक कर सकते हैं कि, आपके आधार कार्ड पर आपकी फोटो चेंज की गई है की नहीं की गई है। कार्ड में फोटो अपडेट होने के बाद आपको नए फोटो के साथ एक अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Change Aadhaar Card Photo: Let us tell you about some easy steps to change the photo of Aadhaar card. By following this you can also update a new photo in place of your old photo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X