AC Blast Saving Tips: गर्मियों में क्यों होता है AC में ब्लास्ट; क्या है इसके पीछे की वजह और कैसे रहें सेफ
AC Blast Saving Tips: गर्मियों में तापमान जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे एयर कंडीशनर पर भी प्रेशर बढ़ता है। खासकर Split ACs को लगातार चलाने से कई बार वे जरूरत से ज़्यादा गर्म हो जाते हैं, जिससे आग लगने या धमाके जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इन घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही, खराब रखरखाव और गलत इंस्टॉलेशन होता है।
यहां हम जानेंगे कि Split AC में धमाके क्यों होते हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं। ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।

क्या है AC में धमाके के कारण?
लगातार चलने से ओवरहीटिंग
गर्मियों में जब AC बिना रुके लंबे समय तक चलता है, तो उसके बाहरी यूनिट के आस-पास यदि वेंटिलेशन सही नहीं है तो वह ज़्यादा गर्म हो सकता है। इससे आग लगने या विस्फोट की आशंका बढ़ जाती है।
गैस लीक (रेफ्रिजरेंट रिसाव)
AC में इस्तेमाल होने वाली गैसें जैसे R32 या R410A अगर लीक हो जाएं और किसी चिंगारी या गर्म सतह से संपर्क में आ जाएं, तो यह विस्फोट का कारण बन सकती हैं। ये गैसें खास परिस्थितियों में ज्वलनशील हो सकती हैं।
कंप्रेसर फेल होना
कंप्रेसर अगर खराब हो या बहुत अधिक दबाव में काम कर रहा हो, तो उसमें इंटरनल दबाव ज्यादा बन सकता है। ऐसे में एसी का सिक्योरिटी सिस्टम सही से काम नहीं करता है, तो यह फट सकता है।
खराब या पुरानी वायरिंग
लो-क्वालिटी वायरिंग या पुराने तार, अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के दौरान चिंगारी पैदा करें, तो इससे शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है।
गलत इंस्टॉलेशन या घटिया पुर्जे
अगर AC को किसी गैर-पेशेवर से इंस्टॉल कराया जाए या घटिया क्वालिटी के पार्ट्स जैसे कैपेसिटर, पाइप या सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल किया जाए, तो यह खतरा बढ़ा सकता है। गंदे एयर फिल्टर और जमे हुए कॉइल्स से एयरफ्लो रुक जाता है, जिससे मशीन ओवरहीट होती है और खतरा बढ़ता है।
AC ब्लास्ट से कैसे बचें?
- AC की नियमित सर्विस कराएं और गर्मियों से पहले और दौरान प्रोफेशनल मेंटेनेंस जरूर कराएं।
- सही इंस्टॉलेशन के लिए हमेशा सर्टिफाइड टेक्नीशियन से ही AC लगवाएं और रिपेयर कराएं।
- आउटडोर यूनिट के पास खाली जगह रखें ताकि एयरफ्लो न रुके।
- वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाएं।
- अगर ठंडक कम लगे, अजीब आवाज आए या गैस जैसी गंध आए, तो तुरंत जांच कराएं।
- AC के पास स्मोक या हीट डिटेक्टर लगाएं, जिससे कोई भी समस्या समय रहते पकड़ी जा सके।
- AC को लगातार न चलाएं, बीच-बीच में थोड़े ब्रेक लें ताकि सिस्टम ओवरहीट न हो।


Click it and Unblock the Notifications








