AC खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, तो गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें; वरना बर्बाद हो जाएंगे पैसे!
AC Buying Guide: मार्च के आने के साथ ही गर्मी ने भी देश में दस्तक दी है, ऐसे में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो चिलचिलाती गर्मियों के आने के पहले ही अपने घर या दफ्तर के लिए AC खरीदने की प्लानिंग कर लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एसी खरीदने से पहले आपको बहुत से पहलुओं का ध्यान रखना पड़ता है।
इसके साथ ही बीते कुछ सालों में गर्मी इतनी भीषण पड़ने लगी है कि AC एक अहम जरूरत बन गया है। यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातें बताएंगे, जो आपको अपने लिए बेस्ट एसी चुनने में मदद करेंगी।

1. विंडो या स्प्लिट: कौन सा बेस्ट
मार्केट में मुख्य रूप से 3 तरह की एसी चर्चा में है, जिसमें विंडो AC, स्प्लिट AC और पोर्टेबल AC है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लिए सही एसी चुन सकते हैं।
- अगर आपको छोटे कमरों के लिए AC चाहिए तो विंडो AC सबसे सही और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हो सकता है।
- अगर आपका कमरा बड़ा है तो स्प्लिट AC आपको बेहतर कूलिंग और कम नॉइस देता है।
- पोर्टेबल AC की बात करें तो ये उन लोगों के लिए बेहतर है, जो एक फ्लेक्सिबल और इजी टू मूव ऑप्शन चाहते हैं।
- आपकी पसंद कमरे के आकार, इंस्टॉलेशन की सुविधा और बजट पर निर्भर करनी चाहिए।
2. एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग (BEE स्टार रेटिंग)
गर्मियों में AC के कारण बिजली के बिल तेजी से बढ़ सकते हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिए एनर्जी एफिशिएंट AC खरीदें। आपको बता दें कि AC पर BEE (Bureau of Energy Efficiency) स्टार रेटिंग दी जाती है, जिससे बिजली की खपत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
- अगर आपकी AC को 5 स्टार रेटिंग मिली है तो ये ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होता है। हालांकि इसकी लागत बहुत ज्यादा होती है।
- 3-स्टार AC की कीमत कम होती है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिसिटी पर ज्यादा खर्च आता है।
- ऐसे में अगर आप AC का इस्तेमाल रोजाना करते हैं तो 5-स्टार AC लेना अधिक फायदेमंद रहेगा।
3. कैसे चुनें कूलिंग कैपेसिटी?
AC की कूलिंग कैपेसिटी टन में मापी जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने कमरे के हिसाब से एसी को चुन सकते हैं।
- 120 स्कॉयर फुट तक के छोटे कमरों के लिए 1 टन AC का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 180 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए 1.5 टन की AC सही रहेगी।
- वहीं अगर आपका कमरा 200 वर्ग फुट से बड़ा है तो 2 टन की AC आपके लिए सही है।
4. इन्वर्टर AC या नॉन-इन्वर्टर AC?
दोनों ऑप्शन की अपनी खासियत है। इन्वर्टर AC कमरे के तापमान के हिसाब से बिजली की खपत को एडजस्ट करता है, जिससे बेहतर कूलिंग और कम बिजली खर्च होती है। वहीं, नॉन-इन्वर्टर AC एक फिक्स्ड स्पीड से काम करता है और अधिक बिजली खपत करता है। हालांकि, इन्वर्टर AC की कीमत ज्यादा होती है, लेकिन यह लंबे समय में बिजली के खर्च की बचत कर सकता है।
5. इन खास फीचर्स का रखें ध्यान
आजकल गैजेट्स बहुत स्मार्ट हो गए हैं। ऐसे में इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ रिमोट से कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है। AC में ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी भी दी जाती है, जो बैक्टीरिया और धूल जमने से रोकता है।
एयर फिल्टर का भी ध्यान रखें, जिससे आपके कमरे में एयरफ्लो बना रहे। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि ब्रांड की आफ्टर-सेल्स सर्विस और वारंटी अच्छी हो।


Click it and Unblock the Notifications








