Home
How to

गर्मियों में AC-फ्रिज न बन जाएं टाइम बम! ये मिस्टेक हैं बहुत खतरनाक; फॉलो करें सेफ्टी टिप्स

AC-fridge summer safety tips: गर्मियों में तापमान बढ़ते ही घरों में AC और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। ये डिवाइसेस गर्मी से राहत जरूर देते हैं, लेकिन अगर इनका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो ये बम की तरह फट सकते हैं और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। एक छोटी-सी लापरवाही भी आपको मुसीबत में डाल सकती है।

हाल के सालों में कई मामले सामने आए हैं, जहां AC में ब्लास्ट या फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान और बेहद जरूरी सेफ्टी टिप्स को अपनाएं ताकि आपकी गर्मी राहत भरी रहे... न कि खतरे भरी।

गर्मियों में AC-फ्रिज न बन जाएं टाइम बम!

वोल्टेज स्टेबलाइजर का करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई में उतार-चढ़ाव आम बात है। यह उतार-चढ़ाव AC या फ्रिज के कंप्रेसर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूर यूज करना चाहिए, जो ओवरलोडिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाने का काम करेगा।

कभी भी न करवाएं लोकल रिपेयर

अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल टेक्नीशियन से रिपेयर करवा लेते हैं, जो आगे चलकर बड़ा खतरा बन सकता है। हमेशा कंपनी अथवा अधिकृत सर्विस सेंटर से ही रिपेयर करवाएं। इसमें आपके पैसे तो ज्यादा खर्च होंगे, लेकिन सेफ्टी के लिहाज से काम अच्छा हो जाएगा।

सही जगह पर करें इंस्टॉलेशन

AC और फ्रिज को ऐसी जगह पर रखें जहां वेंटिलेशन अच्छी हो। खासकर फ्रिज की बैक साइड में कम से कम 6 इंच का गैप जरूर होना चाहिए ताकि, हीट आसानी से बाहर निकल सके और कंप्रेसर ओवरहीट न हो।

पावर सॉकेट का ध्यान रखें

AC और फ्रिज के लिए अलग और हेवी ड्यूटी सॉकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक ही सॉकेट में कई डिवाइस लगाना खतरे को न्योता देना है। यह शॉर्ट सर्किट की बड़ी वजह बन सकता है।

समय-समय पर सर्विस करवाएं

AC और फ्रिज को गर्मियों से पहले एक बार जरूर सर्विस करवाएं। इसमें फिल्टर की सफाई, गैस चेकिंग और वायरिंग की जांच जरूरी है।

AC और फ्रिज जैसे भारी डिवाइसेस गर्मियों में राहत तो देते हैं लेकिन थोड़ी सी लापरवाही उन्हें खतरे में बदल सकती है। इन आसान सेफ्टी टिप्स को फॉलो कर आप न केवल बिजली की बचत कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और घर को भी सेफ रख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X