Home
How to

AC चलाते हैं? बिजली बिल से हो चुके हैं तंग, तो ऐसे कम होगा खर्च

AC Tips: मई-जून की गर्मी इतनी भयंकर होती है कि एक वक्त पर कूलर-पंखे भी दम तोड़ देते हैं। इस समय गर्मी से खुद को बचाना हर किसी के लिए बड़ी चुनौती हो जाती है। ऐसे में AC एक विकल्प के तौर पर आता है। इससे लगवाने से राहत तो मिलती है, लेकिन जेब पर बोझ भी बढ़ने लगता है। कूलर-पंखे की तुलना में एसी की बिजली खपत काफी ज्यादा होती है, जो बहुत लोगों के बजट से बाहर है।

ऐसे में अगर आपने अपने घर में एसी लगवा रखा है और ज्यादा बिजली से परेशान हैं, तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखना चाहिए। अगर इन छोटी चीजों को ध्यान रख लिया जाए तो काफी हद तक एसी बिल को कंट्रोल किया जा सकता है।

AC का बिजली बिल कम करने का तरीका

1. सही टापमान पर सेट करें एसी

बिजली खर्च को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि एसी सही टापमान पर सेट हो। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान सही माना जाता है। यह रेंज कंप्रेसर पर बिना प्रेशर बनाए अच्छी कूलिंग दे देती है। तापमान को कम या ज्यादा रखने से बिजली बिल पर फर्क पड़ता है।

2. दरवाजे-खिड़कियां रखें बंद

दरवाजे और खिड़कियां खुली हुई हैं तो रूम ठंडा होने में ज्यादा वक्त लगेगा। ठंडी हवा को अंदर रखने के लिए वेदर स्ट्रिपिंग, सीलेंट या पर्दे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से आप नोटिस करेंगे कि एसी कम चलाना पड़ रहा है और बिजली बिल भी कम हो गया है।

3. कमरे में कोई न होने पर बंद कर दें

किसी की बिना मौजूदगी भी आप एसी को ऑन रखते हैं, तो थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। अगर कमरे में कोई नहीं है तो एसी को बंद रखने में ही भलाई है। आप लिमिट में एसी चलाने के लिए टाइमर या स्मार्ट प्लग इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से इलेक्ट्रिसिटी कंजप्शन कम होगा, जिससे बिजली बिल कम होना तो लाजमी है ही।

4. फिल्टर्स की नियमित सफाई

गंदे फिल्टर हवा के फ्लो को रोकते हैं और एसी को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने पर मजबूर करते हैं। हर 2 से 4 हफ्ते में एक बार फिल्टर को साफ करने या बदलने से एयर का फ्लो बना रहता है।

5. हद से ज्यादा यूज न करें

नॉनस्टॉप एसी चलाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ जेब पर बोझ बढ़ता है, बल्कि परफॉर्मेंस भी प्रभावित होता है। एसी की लाइफ को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर कंप्रेसर को आराम देते रहें।

6. वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल

वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल एसी को डैमेज होने से बचाएगा। खासतौर पर ऐसे इलाकों में जहां बार-बार बिजली जाती है। अगर आपके इलाके में भी बार-बार बिजली जाती है तो आपको स्टेबलाइजर खरीद लेना चाहिए।

AC को एफिशिएंट बनाएंगी ये चीजें

फफूंदी से बचाव करें- एसी में नमी जमने से फफूंदी पनप सकती है। समय-समय पर सर्विसिंग से इससे बचा जा सकता है।

बहुत ठंडा तापमान न रखें- एकदम ठंडा एसी चलाने से सर्दी और गले की समस्या हो सकती है। तापमान को धीरे-धीरे कम करना बेहतर होता है।

वेंटिलेशन जरूरी है- बंद कमरे में एसी से हवा बासी हो जाती है। कभी-कभी खिड़की खोलकर ताजी हवा अंदर आने दें।

डिह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल- ज्यादा नमी से फफूंदी और एलर्जी हो सकती है। डिह्यूमिडिफायर से हवा साफ और ठंडी बनी रहती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X