टप-टप... AC से टपक रहा है पानी, हो चुके हैं परेशान? तो तुरंत करें ये काम
गर्मियों के सीजन में एयर कंडीशनर ही है, जिससे राहत मिलती है। वरना कूलर-पंखे तो चिलचिलाती गर्मी में दम तोड़ देते हैं, लेकिन कई बार एयर कंडीशनर की वजह से मुसीबत भी खड़ी हो जाती है। दरअसल, कई बार एसी से पानी टपकने लगता है और टप-टप की आवाज तंग कर देती है।
साथ ही इससे दीवारों को भी नुकसान होता है। अगर आप भी इस परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखना चाहिए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, AC से पानी टपकने की परेशानी आम नहीं है, बल्कि ऐसा कुछ तकनीकी खामियों की वजह से हो सकता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह दिक्कत बढ़ सकती है और महंगे रिपेयरिंग खर्चों में तब्दील हो सकती है।
जानिए क्यों टपकता है AC से पानी
ड्रेन पाइप में जाम: AC का पानी एक पाइप के जरिए बाहर निकलता है। धूल-मिट्टी और फफूंदी जमा होने से यह पाइप बंद हो सकता है और पानी वापस यूनिट में भरने लगता है।
बर्फ जमना: जब एवापोरेटर कॉइल पर बर्फ जम जाती है और वह अचानक पिघलती है, तो एक साथ पानी निकलता है और टपकने लगता है।
टूटी हुई ड्रेन ट्रे: AC के अंदर मौजूद पानी इकट्ठा करने वाली ट्रे में दरार या जंग लगने से भी पानी टपक सकता है।
गलत इंस्टॉलेशन: अगर AC सही एंगल पर नहीं लगाया गया है, तो पानी ड्रेनेज पाइप तक पहुंच ही नहीं पाता और अंदर ही टपकने लगता है।
क्या करें इस परेशानी से बचने के लिए?
1. ड्रेन पाइप की सफाई हर महीने कराएं।
2. एयर फिल्टर की नियमित सर्विसिंग कराएं - हर 15-20 दिन में फिल्टर साफ करें।
3. AC को सही लेवल पर इंस्टॉल कराएं, ताकि पानी ठीक से निकल सके।
4. जरूरत हो तो प्रोफेशनल टेक्नीशियन की मदद लें।
अगर AC से पानी टपकना लगातार हो रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वरना छोटी सी लापरवाही की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। इस स्थिति में आपको एसी को चेक करवा लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








