Home
How to

एयरटेल प्रोमो ऑफर: एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा 2जीबी 4जी डाटा बिलकुल फ्री

एयरटेल का नया प्रमोशनल लेकर आया है धमाका। एक मिस्ड कॉल करने पर आपको मिलेगा 2जीबी 4जी डाटा फ्री।

By Agrahi

भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले सबसे कड़ी टक्कर दी है। हालाँकि वोडाफोन, आईडिया सेलुलर, आरकॉम या बीएसएनएल जैसी कंपनियां भी इस दौड़ में ज्यादा पीछे नहीं हैं। खैर इन सभी टेलिकॉम ऑपरेटर की असली जंग देखने को मिलेगी नए साल से, जब जियो का वेलकम ऑफर भी समाप्त हो जएगा।

एयरटेल प्रोमो ऑफर: एक मिस्ड कॉल पर मिलेगा 2जीबी 4जी डाटा बिलकुल फ्री

रिलायंस जियो के फ्री और अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री इंटरनेट व अन्य प्लान पेश होने के बाद से ही एयरटेल ने भी कमर कस ली थी। एयरटेल ने अपने यूज़र्स के लिए काफी शानदार और आकर्षक प्लान पेश किए हैं। जिनमें कई एंट्री लेवल प्लान्स भी शामिल हैं। जियो से मुकाबला करने के लिए एयरटेल ने कई डाटा प्लान और फ्री टॉक टाइम के पैक भी लॉन्च किए हैं।

एयरटेल इन प्लान के अलावा कई सारे प्रमोशनल ऑफर्स भी अपने नए ग्राहकों को दे रही है। एक बार फिर एयरटेल अपने नए प्रमोशनल ऑफर के साथ आ गया है। जिसमें एयरटेल के 2जी और 3जी यूज़र्स को 2जीबी तक का 4जी डाटा मुफ्त मिलेगा। इस ऑफर को पाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें-

वेबसाइट पर जाएं

वेबसाइट पर जाएं

एयरटेल के मौजूदा यूज़र्स जो कि 2जी या 3जी सपोर्ट सिम का इस्तेमाल करते हैं, सबसे पहले एयरटेल की ऑफिशियल साईट पर जाएं। यहां जाकर आप अपने सिम को 4जी सिम में अपग्रेड करें।

सभी डिटेल भरें

सभी डिटेल भरें

अपने सिम को 4जी में अपग्रेड करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जो कि आपको एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलेगा। इसमें आपको ईमेल आईडी, फोन नंबर, पता आदि डिटेल्स भरनी होंगी। इसके बाद 'सेंड मी 4जी सिम' के विकल्प करें।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

अपग्रेड करने के बा 52122 पर क्लिक करें

अपग्रेड करने के बा 52122 पर क्लिक करें

सिम अपग्रेड होने में आपको कुछ दिन लग सकते हैं। जैसे ही सिम अपग्रेड हो जाए, तो यूज़र्स को अपने नए 4जी सिम से 52122 पर कॉल मिस्ड कॉल देनी होगी।

2जीबी 4जी डाटा फ्री

2जीबी 4जी डाटा फ्री

ऊपर दीए नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद यूज़र्स 48 घंटों के बाद एक मैसेज प्राप्त होगा। जिसमें उन्हें 2जीबी फ्री 4जी डाटा उनके एयरटेल नंबर पर दिए जाने की जानकारी दी जाएगी।

ध्यान रखें

ध्यान रखें

इस ऑफर को प्राप्त करने से पहले जान लें कि यह सिर्फ प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यह ऑफर आपको तभी मिलेगा जब आप 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Promotional Offer: Get Free 2GB 4G Data Just By Giving a Missed Call Hindi. Read more in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X