अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल में 'Out of Stock' से परेशान, ये रहे डील लपकने के 5 पक्के ट्रिक
फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल का महापर्व शुरू हो जाता है। Amazon Great Indian Festival पहले से ही लाइव है, वहीं Flipkart Festive Dhamaka Sale भी जल्द आने वाली है। इन सेल्स में iPhone जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और गैजेट्स तक पर भारी डिस्काउंट देखने को मिलता है।
लेकिन एक सबसे बड़ी समस्या है जो हर साल यूजर्स को परेशान करती है - "Out of Stock"। जैसे ही सेल शुरू होती है, मिनटों में iPhone और दूसरे पॉपुलर प्रोडक्ट्स गायब हो जाते हैं। इससे शॉपर्स निराश होकर सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तक लिखते हैं।

अब सवाल उठता है कि आखिर कैसे आप इस आउट ऑफ स्टॉक की परेशानी से बच सकते हैं और अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को झट से ऑर्डर कर सकते हैं? आइए जानते हैं 5 पक्के ट्रिक्स जो एक्सपर्ट्स और एक्सपीरियंस्ड शॉपर्स अपनाते हैं।
1. Exclusive Membership का फायदा उठाएं
Amazon Prime और Flipkart Plus जैसे मेंबरशिप प्रोग्राम्स आपको Early Access देते हैं। इसका मतलब है कि आम यूजर्स से कई घंटे पहले ही आप डिस्काउंटेड प्राइस पर प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। चूंकि लिमिटेड स्टॉक सबसे पहले खत्म होता है, इसलिए ये मेंबरशिप आपको एडवांटेज दे सकती है।
2. Wishlist बनाकर रखें
सेल शुरू होने से पहले ही अमेजन और फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट्स के डिस्काउंटेड प्राइस लीक या ऑफिशियल अनाउंस कर देते हैं। अगर आपने पहले से ही प्रोडक्ट को Wishlist में डाल रखा है, तो सेल शुरू होते ही Buy Now पर क्लिक कर तेजी से चेकआउट कर सकते हैं।
3. Notifications ऑन करें
अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही आपको Notify Me का ऑप्शन देते हैं। अगर प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गया तो ये फीचर आपको तुरंत नोटिफिकेशन भेजेगा। इससे आपको बार-बार पेज रिफ्रेश करने की टेंशन नहीं होगी।
4. लगातार चेक करते रहें स्टॉक
कई बार प्लेटफॉर्म्स जानबूझकर स्टॉक बैचेज में रिलीज करते हैं। यानी शुरू में Out of Stock दिखाने के बाद कुछ मिनटों या घंटों में फिर से स्टॉक ओपन हो सकता है। ऐसे में धैर्य रखें और बार-बार प्रोडक्ट पेज को चेक करते रहें।
5. लोकेशन ट्रिक अपनाएं
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अलग-अलग वेयरहाउस से डिलीवरी करते हैं। अगर आपका पिनकोड पर स्टॉक खत्म दिखा रहा है तो किसी दूसरे सर्विसेबल एरिया का पिनकोड डालकर देखिए, अक्सर वहां से प्रोडक्ट मिल जाता है। कई स्मार्ट शॉपर्स इसी ट्रिक से iPhone जैसी हाई-डिमांड डिवाइस झट से ले लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








