Amazon Passkey सपोर्ट रोलआउट, फोन में फीचर कैसे करें सेट, जाने यहां
Amazon ने बताया कि वह ग्राहकों को उनके अमेजन अकाउंट में सुरक्षित तरीके से साइन इन करने में मदद करने के लिए वेब ब्राउजर और उसके मोबाइल ऐप पर पासकी सपोर्ट शुरू कर रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज हाल के दिनों में अपने ऐप्स में पासकी लाने में कई अन्य तकनीकी कंपनियों का अनुसरण कर रही है। WhatsApp, Google और माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने इस साल अपने प्रोडक्टो के लिए पासकी सपोर्ट जोड़ा है । Amazon द्वारा अब इस फीचर को शुरू करने के साथ, ग्राहकों को अपने अकाउंट तक पहुंचने के लिए अपने यूनिक पासवर्ड का यूज करने की जरुरत नहीं होगी।

ई-कॉमर्स साइट ने सोमवार को बताया की कि इस साइट तक पहुंचने के लिए ब्राउजर का यूज करने वाले सभी अमेजन कस्टमर के लिए Passkey सपोर्ट अब उपलब्ध है। आईओएस पर Amazon ऐप के लिए सेफ्टी फीचर जल्द ही शुरू हो जाएगी और बाद में इसे एंड्रॉइड पर शॉपिंग ऐप में जोड़ा जाएगा ।
अमेजन के मुताबिक, ग्राहक अमेजन सेटिंग्स में पासकी सेट कर सकते हैं और अपने अमेजन अकाउंट तक शुरक्षित तरिके से पहुंचने के लिए अपने डिवाइस पर चेहरे या फिंगरप्रिंट पहचान या डिवाइस पिन का यूज कर सकते हैं। अनाउसमेंट में अमेजन के ई-कॉमर्स के सिनियर अधिकारी डेव ट्रेडवेल के हवाले से कहा गया, "यह ग्राहकों को उनके अमेजन अनुभव में एक साथ यूज में आसानी और सुरक्षा प्रदान करने के बारे में है।" अमेजन ने कफर्म की कि अकाउंट पासवर्ड दूर नहीं जा रहे हैं, और पासकी केवल अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए ऑप्शनल तरीके से काम करेंगी।
Amazon पर Passkey कैसे सेट करें
अमेजन ने पासकी के लिए नामांकन के लिए स्टेप-बाई-स्टेप बताया है। यूजर्स वेब ब्राउजर पर अमेजन वेबसाइट पर जा सकते हैं या पासकी अपडेट के साथ आईओएस अमेजन ऐप खोल सकते हैं, अपना अकाउंट चुनें, लॉगिन और सेफ्टी ऑप्शन चुनें , और पासकी के बगल में सेट अप ऑप्शन चुनें। दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं और अपने अकाउंट में एक पासकी जोड़ सकते हैं, जिसके बाद वे फेस या फिंगरप्रिंट, डिवाइस लॉकस्क्रीन पिन जैसे बायोमेट्रिक सार्टिफिकेशन का यूज करके डिवाइस पर साइन इन कर सकते हैं।
पासकीज हाल ही में पासवर्ड-बेस्ड अकाउंट सर्टिफिकेशन का एक पापुलर, सुरक्षित और त्वरित ऑप्शन बन गया है। पासवर्ड के विपरीत, यूजर्स को पासकी को याद रखने या लिखने की जरुरत नहीं होती है और इस प्रकार इसे गलती से शेयर या अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। पिछले हफ्ते, पापुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड डिवाइस पर पासकी के लिए सपोर्ट शुरू किया था ।


Click it and Unblock the Notifications








