अपने एंड्रॉइड फोन में ऑटोमेटिक वॉलपेपर बदलने का आसान तरीका
क्या आपने कभी एंड्रॉइड वॉलपेपर को ऑटोमेटिक बदलने के बारे में सोचा है? अब आप अपनी एंड्रॉइड स्क्रीन को वॉलपेपर चेंजर ऐप के जरिए एक नया लुक दे सकते हैं। इस ऐप के उपयोग से आप एक विशेष अंतराल के बाद अपने एंड्रॉइड स्क्रीन के वॉलपेपर को बदलकर एक नया रूप दे सकते हैं। ऐसे में आपको वॉलपेपर में बार-बार फोटो बदलने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इससे आपका फोन आर्कषण का केंद्र भी बना रहेगा।

एंड्रॉइड फोन में यूजर अपने मोबाइल को पहले से ज्यादा एक्ट्रैक्टिव बनाने के लिए कई कोशिशें करते हैं। जिसके लिए वह कई तरह के ऐप्स का भी इस्मेमाल करते हैं। ऐसे कई यूजर्स हैं जो कि अपने फोन पर कई खूबसूरत वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं जिससे की उनका फोन आर्कषित लगे, लेकिन कुछ वक्त बाद हम उस पुराने वॉलपेपर से बोर हो जाते हैं। आइए आज आपकी इसी परेशानी को लेकर हम आपके लिए एक नई ट्रिक लेकर आएं हैं। जिसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आपको सिर्फ एक बार ही अपने वॉलपेपर की लिस्ट तैयार करनी होगी। जिसके बाद एक विशेष टाइम पर वॉलपेपर अपने आप बदल जाएगा। तो आइए जानते इसे करने का सही तरीका।
ऑटोमेटिक वॉलपेपर कैसे बदलें...?
पहला तरीका काफी सरल और आसान है। जिसके लिए आपको सिर्फ एंड्रॉइड ऐप की आवश्यकता है जो निश्चित समय के बाद ऑटोमेटिक आपके स्क्रीन वॉलपेपर को बदल देगा। तो अपने एंड्रॉइड पर लूपिंग वॉलपेपर सेट अप करने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1 : सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में वॉलपेपर चेंजर ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। यह ऐप आपके फोन में ऑटोमेटिक वॉलपेपर चेंज करने की अनुमति देगा।
स्टेप 2: ऐप इंस्टॉल करने के बाद, इसे अपने डिवाइस पर लॉन्च करें। अब ऐप में रेड बार पर क्लिक करके ऐप की लाइव वॉलपेपर सुविधा को सक्षम करें।
स्टेप 3: अब यहां आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें आप एक प्रत्येक विशेष अंतराल के बाद वॉलपेपर चेंज कर सकते हैं और दूसरा वॉलपेपर को लॉक स्क्रीन के लिए चुनें। इसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
स्टेप 4 : अब बाएं से दाएं स्वाइप करें और एल्बम सेक्शन में जाकर उन फ़ोटो को चुनें जिन्हें आप बदलना चाहते हैं और अपने एंड्रॉइड ऑटोमेटिक सेट करना चाहते हैं।
स्टेप 5: अब आखिरी चीज जो आपको करने की ज़रूरत है वह सेटिंग्स सेक्शन में जाकर आपकी इच्छा के अनुसार फोटो की सेटिंग करना है।
दूसरे तरीके में आप SB वॉलपेपर चेंजर का इस्तेमाल करेंगे।
स्टेप 1 : सबसे पहले, अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर SB वॉलपेपर चेंजर डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
स्टेप 2: अब ऐप खोलें और फिर आप नीचे स्क्रीन पर "सेटिंग्स" का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें।
स्टेप 3: अब आप चेकर को सक्षम कर वहां जाएं जहां आपके पास वॉलपेपर हैं।
स्टेप 4: अब होम स्क्रीन पर जाएं। जहां आपको "लाइव वॉलपेपर के लिए यह ऐप सेट करें" का ऑप्शन दिखेगा। आप उसपर टैप करें।
लीजिए अब आप टाइमर अंतराल सेट कर सकते हैं जिसका उपयोग वॉलपेपर को ऑटोमेटिक रूप से बदलने के लिए समय अंतराल सेट करने के लिए किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications